IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम
23-Jan-2021 11:55 AM
DESK : अपनी अदाओं से सबका दिल जीतने वाली और अपने डांस से धमाल मचाने वाली सपना चौधरी एक बार फिर से सबको दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं. दरअसल सपना चौधरी के हाथ एक भोजपुरी फिल्म लगी है और इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि इस फिल्म में सपना चौधरी के हीरो भोजपुरी जगत के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' होंगे. बतौर लीड एक्ट्रेस सपना की यह पहली भोजपुरी फिल्म होगी.
भोजपुरी सिनेमा में अपनी एक्टिंग के जलवे बिखेरने वाले निरहुआ के लाखों फैन्स है. ऐसे में निरहुआ और सपना चौधरी के चाहनेवालों के लिए ये मूवी किसी तोहफे से कम नहीं है. आपको बता दें कि अपकमिंग भोजपुरी फिल्म में निरहुआ और सपना चौधरी की जोड़ी धमाल मचाने के लिए तैयार है. ऐसे में इन्लिक्स इंडिया के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह फिल्म आने वाली भोजपुरी की एक मेगा बजट फिल्म होगी. इसके अलावा इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी बृजेश मौर्या निभाएंगें.
फिल्म के निर्देशक ब्रिजेश मौर्या ने कहा है कि इस फिल्म की शुरुआत जल्द ही शुरू होने वाली है और इस बड़े बजट की फिल्म में सपना चौधरी के अपोजिट दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' होंगे. फिल्म की विस्तृत जानकारी जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि सपना चौधरी की ये बतौर लीड एक्ट्रेस पहली भोजपुरी फिल्म होगी. उन्होंने कहा, "इन्लिक्स इंडिया के बैनर तले बनने जा रही यह एक बिग बजट भोजपुरी फिल्म होगी जो एक अलग ही लेवल पर बनाई जा रही है."
इसके अलावा आपको बता दें कि सपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणवी डांसर के तौर पर की थी. इसके साथ ही सपना को देश भर में लोकप्रियता 'बिग बॉस' से मिली. रियलिटी शो के 11 सीजन में सपना ने अपने डांस और गेम से सभी का दिल जीत लिया था. जिसके बाद उन्हें बॉलीवुड में भी ब्रेक मिला. सपना ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा था लेकिन बेटे को जन्म देने की खबर उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए सबको हैरान कर दिया था.