पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
09-Mar-2024 06:21 PM
By First Bihar
PATNA: महागठबंधन की जनविश्वास महारैली 3 मार्च को पटना के गांधी मैदान में हुई थी। इस दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा कि वो हिन्दू नहीं है क्योंकि जब उनकी मां का देहांत हुआ था तब उन्होंने ना तो बाल मुंडवाया था और ना ही दाढ़ी ही बनवाई थी यहां तक नाखून तक नहीं काटा था. जबकि हिन्दू धर्म में यह परंपरा है कि किसी की मौत होने के बाद ऐसा किया जाता है। नरेंद्र मोदी हिन्दू नहीं है इसलिए इस परंपरा को नहीं किया। लालू के इस बयान के बाद बिहार की राजनीति तेज हो गयी है।
लालू के इस बयान को लेकर पिछले 6 दिनों से पलटवार जारी है। अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने मोर्चा संभाल लिया है। लालू के दोनों बेटों का फोटो जारी कर जेडीयू ने हमला बोला है। कहा कि लालू के दोनों बेटे हिंदू हैं या नहीं...इसका प्रमाण-पत्र लालू को बांटना चाहिए। क्योंकि उनके सगे चाचा महावीर यादव का जब निधन हुआ था तब तेजप्रताप और तेजस्वी यादव दाह संस्कार में शामिल हुए थे लेकिन दोनों में से किसी ने ना तो अपने बाल मुंडवाए और ना ही दाढ़ी ही बनाया। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे हिंदू नहीं हैं?
JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजप्रताप और तेजस्वी यादव का एक फोटो जो उनके चाचा महावीर यादव के दाह संस्कार का है जिसे जारी किया और कहा कि महावीर यादव का देहांत 26 मार्च 2021 को हुआ था तब की यह फोटो है। लालू पीएम मोदी पर हमला बोल रहे हैं। उनके हिन्दू होने पर सवाल उठा रहे हैं। वो धर्म का सर्टिफिकेट बांटने का काम कर रहे हैं लेकिन उनके घर में हिंदू धर्म की परंपरा का माखौल उड़ाया गया। ऐसे में किसी पर उंगली उठाने से पहले इन गंभीर सवालों का जवाब लालू को देना चाहिए।
जेडीयू ने लालू यादव से 4 सवाल पूछे..लालू जी क्या महावीर यादव आपके बड़े भाई नहीं थे? जब वे बड़े भाई थे तब आपके दोनों बेटों ने बाल क्यों नहीं मुंडवाया? यदि उनके यहां ऐसी कोई परंपरा नहीं है तो फिर आप कैसे हिन्दू हैं? यदि यह मान लिया जाए कि आप हिन्दू नहीं है तो फिर तेजस्वी ने तिरूपति मंदिर में कैसे मुंडन संस्कार करा लिया?