ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

बदचलन का आरोप लगा युवकों ने पहले लड़की को घर से उठाया फिर कर दी पिटाई, इलाज के दौरान हुई मौत

29-Jun-2023 10:22 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: सीतामढ़ी जिले के बथनाहा थाना अंतर्गत भगवानपुर गांव में एक 17 वर्षीया लड़की की संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया है।


लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि बीते 17 जून की रात बदचलन होने का आरोप लगाकर गांव के ही कुछ युवकों ने उसकी बेटी को जबरन घर से उठा लिया और बेरहमी से पिटाई कर दी। युवकों की पिटाई के बाद लड़की की मां ने अपनी बहन को बुलाकर उसे परिहार प्रखंड अंतर्गत परवाहा गांव भेज दिया जहां उसका इलाज चल रहा था और आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। 


पीड़ित मां ने आरोपी युवकों की गिरफ्तारी की मांग की है और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिये जाने की बात दोहराई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस का दावा है कि जिस किसी ने ऐसा किया है कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके के लोगों में भी आक्रोश व्याप्त है।