ब्रेकिंग न्यूज़

RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर

बदायूं डबल मर्डर केस का दूसरा आरोपी अरेस्ट, वारदात के बाद दिल्ली भाग गया था जावेद

21-Mar-2024 12:12 PM

By First Bihar

DESK: उत्तर प्रदेश के चर्चित बदायूं डबल मर्डर केस में दो दिनों से फरार दूसरे आरोपी जावेद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदायूं में दो सगे भाइयों की हत्या करने के बाद आरोपी साजिद का भाई जावेद दिल्ली भाग गया था। देर रात स्थानीय लोगों ने सेटेलाइट बस स्टैंड से उसे धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।


दरअसल, दो दिन पहले बदायूं के बाबा कालोनी में ठेकेदार विनोद कुमार के दो बेटों 13 वर्षीय आयुष और 6 साल के आहान की गला रेतक हत्या कर दी गई थी। विनोद के घर के सामने सलून चलाने वाले साजिद और जावेद ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने वारदात के तीन घंटे के भीतर एक आरोपी साजिद को एनकाउंटर में मार गिराया था जबकि दूसरा आरोपी जावेद अपना मोबाइल बंद कर दिल्ली भाग गया था।


जावेद की गिरफ्तारी के लिए बदायूं पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस की कई टीमें जावेद की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिल पा रहा था। जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जावेद दिल्ली से बरेली जाकर पुलिस के सामने सरेंडर करने की फिराक में था, तभी स्थानीय लोगों ने उसे धर दबोचा और पुलिस को इसकी जानकारी दी।


जानकारी मिलते ही पुलिस टीम सेटेलाइट बस स्टैंड पहुंची और जघन्य हत्याकांड के दूसरे आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया। बरैली पुलिस ने जावेद को बदायूं पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस अब जावेद से पूछताछ के बाद यह खुलासा करेगी कि आखिर दोनों ने दो मासूब बच्चों की हत्या क्यों की थी और हत्या के पीछे की असली वजह क्या थी?