Bihar Politics : JDU ज्वाइन करते ही निशांत ने क्लियर किया आगे का विजन,कहा - जनता के ह्रदय में घर बनाने का कर्रूँगा काम, पापा ने 20 साल तक बहुत कुछ किया Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar Crime News: मछली मारने से मना करने पर मुखिया को कीचड़ में पटक कर पीटा, मारपीट का वीडियो वायरल Bihar News: गूंगी महिला से छेड़खानी के आरोप में युवक का सिर मुंडवाया, कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया बिहार होमगार्ड की महिला जवानों की दबंगई: बस का किराया मांगने पर दिखाया वर्दी का रौब, बीच सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा Bihar Road Accident : पटना में तेज रफ़्तार का कहर ! बालू लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, इलाके में मची अफरातफरी Bihar politics news : नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने थामा JDU का दामन, शुभ मुहूर्त का होता रहा इंतजार; सभी नेता घड़ी से लेकर मोबाइल देखते रहे बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द बिहार के इस रूट पर तीन दिन तक प्रभावित रहेगा रेल परिचालन, लेट चलेंगी कई ट्रेनें; कुछ रहेंगी रद्द फाइनल से पहले सोशल मीडिया पर छाया शूर्या का टीम: इंडियन टीम को मिल रही ढेरों शुभकामनाएँ, क्या ट्रॉफी होगी डिफेंड?
05-Sep-2024 03:34 PM
By First Bihar
PATNA : देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा का बिहार के पार्टी दफ्तर का एड्रेस बदलने वाला है। पार्टी का अब नया ठिकाना बहुत जल्द हासिल होने वाला है। इसके लिए पार्टी नेताओं ने अब नए जगह की तलाश भी कर ली है। इतना ही नहीं इसको लेकर बीजेपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव सहित तमाम नेताओं ने इसका जायजा लिया।
दरअसल, बीजेपी दफ्तर का एड्रेस बदलने वाला है। भाजपा का नया दफ्तर अब पूर्व मंत्री राजद नेता रामानंद यादव जिस आवास में रहते थे वहीं होगा। राजद नेता का आवास अब बीजेपी को मिल गया है। बीजेपी ने अपने नए ठिकाने का जायजा ले लिया है और कुछ ही दिनों में यहां काम भी शुरु हो जाएगा। इसके बाद बीजेपी का यह नया एड्रेस होगा।
वहीं, इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव के तरफ से जारी किए जा रहे क्राइम बुलेटिन को लेकर भी पलटवार किया और कहा कि नेता प्रतिपक्ष के लिए शर्म की बात है अपने लोगों का अपराध को देखकर चुप हो जाते हैं। माता-पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए पैसा कमाते हैं। लालू यादव ने किस तरह से पैसा कमाया उनका बेटा नवमी फेल रहा गया। नौवीं फेल बेटा को चपरासी का भी नौकरी नहीं मिलेगा। रोजगार देने की बात करते हैं तेजस्वी, खुद नोवी फेल हैं।
उधर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी के विचारधारा पर लोगों को पूरा भरोसा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि, नीतीश कुमार की सरकार से पहले एक राजा एक रानी और उनके राजकुमार थे। उनके राज में बिहार में न बिजली था, न सड़क था, न विकास था। झारखंड बटवारा होने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने बिहार को 6000 करोड़ रुपए का राशि दिया था। राबड़ी देवी ने बटवारा होने के लिए बिहार के विकास के लिए पैसा केंद्र से मांगा था। मगर 2004 से 2005 तक एक भी पैसा खर्च नहीं हुआ।