BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर
02-Feb-2023 11:37 AM
By First Bihar
BETTIAH: खबर बेतिया से आ रही है, जहां बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया है। यहां रक्सौल से आंनद बिहार जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस की पांच बोगियां चलती ट्रेन से अलग हो गई। ट्रेन के दो हिस्सों में बंटने के बाद रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना मझौलिया-बेतिया रेलखंड के मोहदीपुर के पास हादसा है।
जानकारी के मुताबिक रक्सौल से आंनद बिहार जा रही थी सत्याग्रह एक्सप्रेस जैसे ही मझौलिया-बेतिया रेलखंड के मोहदीपुर के पास पहुंची चलती ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। ट्रेन से पांच बोगियों के अलग होने के बाद यात्रियों के बीच अफराच-फरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची रेलवे की टेक्लिकल टीम ने घटना की जांच की तो पाया कि ट्रेन की कंपलिंग टूटने के कारण चलती ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई थी। रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहें है। बता दें कि हाल के दिनों में बिहार में अबतक इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।