Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
05-Feb-2024 12:01 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में नई सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों को बंटवारा होने के बाद बीजेपी कोटे से डिप्टी सीएम बने सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा दिल्ली में हैं। दिल्ली में पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीति पर मार्गदर्शन हासिल कर रहे हैं। दिल्ली पहुंचे डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी और आरजेडी पर जोरदार हमला बोला।
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार की जनता की भावना के अनुकूल निर्णय लिया गया है। बिहार को बचाना हमारी पहली प्राथमिकता थी, ऐसे में अपनी भावना का कोई महत्व नहीं बचता है। जनता की भावना का महत्व सबसे ऊपर है। तेजस्वी यादव बड़ा खिलाड़ी बनने चले थे, पर वे पूरी तरह से असफल रहे। लालू परिवार ने सत्ता का दुरुपयोग किया। राज्य में शिक्षक नियुक्ति की प्रक्रिया एनडीए सरकार में शुरू हुई थी। एनडीए ने सदन के अंदर जातिगत गणना में निर्णय लिया था।
आरजेडी के लोग जो भी उपलब्धियां गिना रहे हैं वे सभी काम एनडीए की सरकार में हुए। बिहार की जनता ने एनडीए को जनादेश दिया था। आरजेडी ने बिहार को बदनाम और भयभीत किया और युवाओं को पलायन के लिए विवश किया। तिकड़म करके सरकार में आये थे। इससे पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी के चेतावनी देते हुए कहा था कि वे सभी पुरानी फाइलों को खोलेंगे और हर चीज का हिसाब किया जाएगा।