BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट'
04-Dec-2021 11:38 AM
SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है जहां रास्ते से गुजर रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो सड़क के किनारे एक मकान में अंदर तक घुस गई. यह बड़ा हादसा शनिवार को सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नौतन-कुचायकोट रोड में हुआ.
जानकारी के अनुसार इस हादसे में माकन मालिक धर्मेंद्र प्रसाद और उनकी दो साल की बेटीआराधना की मौत घटना स्थल पर हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद से गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया है.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चालक बुलेट राम और स्कार्पियो पर सवार एहसान अंसारी को पकड़ पुलिस को सौंप दिया. घटना में स्कार्पियो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी. इसके बाद इलाके में हडकंप मच गया. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ड्राईवर बुलेट राम और स्कार्पियो पर सवार एहसान अंसारी को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया.
बता दें स्कोर्पियो पर जीरादेई प्रखंड के तितरा पंचायत की मुखिया उम्मीदवार रामावती देवी का पोस्टर लगा हुआ है. जानकारी के अनुसार इन दिनों पंचायत चुनाव भी चल रहा है और इसी क्रम में जीरादेई प्रखंड में भी चुनाव है. जिसको लेकर प्रचार-प्रसार चल रहा हैं. बताय जा रहा है कि चुनाव प्रचार-प्रसार के दौरान स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर मकान में घुस गई होगी. फिलहाल घटना के बाद पुलिस पहुंच मामले की जांच कर रही है. इस घटना से स्कॉर्पियो और घर दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. . वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने बाजार के लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर डेड बॉडी को मुख्य सड़क पर रख जाम कर हंगामा शुरू कर दिया.