ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार

Home / news / बैकडोर की राजनीति करते हैं BJP के मुखिया, तेजस्वी ने सम्राट पर...

बैकडोर की राजनीति करते हैं BJP के मुखिया, तेजस्वी ने सम्राट पर बोला हमला..हम लोग की कृपा से RJD के टिकट पर 2 बार ही चुनाव जीते

28-May-2024 07:23 PM

By First Bihar

PATNA: चुनावी जनसभा को संबोधित कर पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान तेजस्वी यादव ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पर जमकर हमला बोला। कहा कि बीजेपी के मुखिया बैकडोर की राजनीति करते हैं। हमही लोग की कृपा से आरजेडी के टिकट पर वो जिन्दगी में दो बार ही चुनाव जीते हैं। इसके बाद कोई चुनाव वो नहीं जीत पाए।  


तेजस्वी यादव से मीडिया ने पूछा कि पीएम मोदी कह रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आ रहे हैं। 4 जून को बाद भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई और तेज होगी। इस पर तेजस्वी यादव ने कहा कि हमको तो लगा कि ललित मोदी, विजय माल्या, मेहूल चौकसी, नीरव मोदी आ जाएंगे। 10 साल से अभी तक ये लोग नहीं आए हैं। क्या मोदी जी इन लोगों का नाम भूल गये हैं? जब समय आएगा तब पता चलेगा कि कौन क्या कर रहा है?


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार में तीन चुनावी सभा को संबोधित किया। सीएम योगी के बिहार दौरे पर कहा कि योगी जी आए या फिर कोई और आए उससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम तो पहले भी कहे हैं कि नौर्थ कोरिया वाले किंग जोन हैं उनको भी बिहार में बुला लिया जाए और योगी के साथ खड़ा कर दिया जाए। दोनों एक ही टाइप के है ना। 


सीएम नीतीश को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि पिछड़ों की राजनीति को बचाने के लिए और अपने दल को बचाने के लिए नीतीश जी कोई बड़ा फैसला लेंगे। हर कोई चिराग पासवान तो है नहीं कि पार्टी खत्म कर देंगे,लड़वा देंगे,बाबू जी मूर्ति फेंकवा देंगे तो भी वहां हनुमान बनकर रहे। हर कोई चिराग पासवान नहीं हैं ना। वही सम्राट चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा के मुखिया को आरजेडी के टिकट पर जिन्दगी में दो बार जीते हैं। हम ही लोग के कृपा पर जीते हैं अभी तक तो चुनाव जीते नहीं वो बैकडोर की राजनीति करते हैं।