रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड
11-Dec-2019 11:31 AM
DHAR: एजुकेट गर्ल्स संस्था के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कटरीना कैफ मध्यप्रदेश के धार के मियापुर गांव पहुंची. कटरीना कैफ एजुकेट गर्ल्स संस्था की ब्रांड एंबेसेडर हैं और संस्था के काम को देखने के लिए स्कूल में वो बच्चों के बीच करीब 1 घंटे तक रहीं.
कटरीना कैफ मियापुरा गांव की गलियों में सर्वे के लिए जब घूम रही थीं तभी अचानक आयुष नाम की बच्ची को देखकर रुक गईं. पास खड़ी उसकी दादी पाराबाई से जब कटरीना ने पूछा कि बच्ची को स्कूल भेजते हो या नहीं.इस पर दादी ने कहा भेजते है. फिर कटरीना कैफ ने आयुषी के घर की दीवार पर एजुकेट गर्ल्स संस्था का लोगो बनाया. साथ ही गोद में आयुषी को लेकर उसके हाथ में ब्रश देकर लोगो बनवाया.
अपने विजिट के दौराव कटरीना बच्चों के घर जाकर उनके परिवारवालों से भी बातचीत करती दिखीं. बच्चों के साथ करीब 1 घंटे बिताने और उनके साथ मौज मस्ती करने के बाद कटरीना इंदौर के लिए रवाना हो गईं.
मियापुरा गांव के प्राथमिक स्कूल में बच्चों की बीच बैठकर कटरीना कैफ बच्ची को गोद में बैठाया और आसपास बैठ बच्चों के साथ खूब मस्ती की. स्कूल के बच्चे कटरीना कैफ को देखकर खुश हो गये. कटरीना ने जब बच्चों से पूछा कि वो क्या बनना चाहते हैं. तब बच्चों ने कहा- इंजीनियर, डॉक्टर और पुलिस.
बच्चों ने कटरीना कैफ के साथ खूब मस्ती की. इस दौरान कटरीना एक बच्ची का हाथ थामे नजर आईं.
कटरीना कैफ गांव में घूम-घूमकर बच्चों के घर जाकर उनके परिवारवालों से भी बातचीत करती दिखीं.
कटरीना कैफ के साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.