ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / बिहार: बच्चों के सामने ही आपस में भिड़ी दो महिला टीचर, एक-दूसरे के...

बिहार: बच्चों के सामने ही आपस में भिड़ी दो महिला टीचर, एक-दूसरे के कपड़े और बाल पकड़कर जमकर की मारपीट

25-May-2023 01:44 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में एक तरफ जहां शिक्षा को लेकर मुख्यमंत्री बड़े-बड़े दावा करते हैं तो दूसरी ओर शिक्षा की सच्चाई देखने को पटना के बिहटा प्रखंड के कौड़िया पंचायत के मध्य विद्यालय से मिला है। जहां दो महिला शिक्षक ने आपस में जमकर मारपीट की है। 


पूरी घटना कौड़िया मध्य विद्यालय का है। कौड़िया मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कांति देवी सुबह-सुबह जब बच्चे को पढ़ाने के लिए स्कूल पहुंची तब उसी स्कूल के शिक्षिका अनीता कुमारी और उसकी मां ने उसके साथ पहले कहासुनी करने लगे उसके बाद इन लोगों में धक्का-मुक्की होने लगा और फिर धक्का-मुक्की होते होते इन लोगों में मारपीट और झोटा-झोटी स्टार्ट हो गया।


वायरल वीडियो में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि किस तरीका से इन लोगों में पहले कहासुनी हुआ।  उसके बाद फिर इन लोगों में मारपीट होने लगा वीडियो में साफ तौर पर यह भी नजर आ रहा है कि प्रधानाध्यापक और शिक्षिका दोनों स्कूल में ही कहासुनी कर रही है और गाली गलौज कर रही है और इन लोगो का मारपीट और गाली गलौज का नजारा सभी छात्र छात्रराय देख रहे हैं। प्रधानाध्यापक कांति देवी और शिक्षिका अनीता कुमारी जब आपस में  मारपीट कर रही थी तब किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जो कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार झारखंड नहीं करती है।