पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
03-Sep-2024 05:33 PM
By First Bihar
VAISHALI: वैशाली से बड़ी खबर आ रही है जहाँ सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले सातवीं कक्षा के एक छात्र की संदिग्ध मौत हो गई है। इस घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा और स्कूल में तोड़फोड़ की। घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर कमालपुर गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय का है।
मृत बच्चे का नाम सन्नी कुमार है। जो बिदुपुर थाना क्षेत्र के नवानगर गांव निवासी राजू पटेल का पुत्र था।बताया जाता है कि छात्र क्लास रूम में शिक्षक को होमवर्क दिखा रहा था इसी दौरान वो बेहोश होकर गिर गया। जिसके बाद आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि विद्यालय प्रबंधन ने छात्र को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जिसकी वजह से छात्र की मौत हो गई।
वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चे को छोड़कर सभी शिक्षक विद्यालय में ताला लगाकर फरार हो गए। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही बिदुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगो को समझाने की कोशिश की। बताया जाता है कि कुछ दिनों से छात्र बीमार चल रहा था और आज बिना खाना खाये ही वह स्कूल चला गया। क्लास में पढ़ने के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गयी और छात्र बेहोश होकर गिर गया और अस्पताल ले जाने के बाद उसकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वैशाली में मध्य विद्यालय में छात्र की मौत से उग्र हुए ग्रामीण बेंच डेस्क को तोड़ा, शिक्षकों पर लगाया पिटाई करने का आरोप#Bihar #Biharnews pic.twitter.com/vB2uLTYJIR
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 3, 2024





