ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश

बच्चों की विवाद में खुनी खेल, फरसा से काटकर मजदूर की हत्या

01-Sep-2024 01:57 PM

By First Bihar

WEST CHAMPARAN : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य में आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पश्चिमी चंपारण से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बच्चें का विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े आपस में भिड़ गए।  इसके बाद धारदार हथियार से काटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। यह घटना लौरिया के परसा धांगड़टोली वार्ड नं. 12 की है।


जानकारी के मुताबिक विनोद धांगड़ (46) नामक मजदूर की हत्या फरसा से मार कर दी और  जीएमसएच में इलाज के दौरान रात्रि दो बजे विनोद की मौत हो गयी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस कांड के आरोपित फरार हैं। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी का दावा किया है। इस मामले में जीएमसीएच अस्पताल पुलिस चौकी के प्रभारी दारोगा राम कुमार पासवान ने बताया कि विनोद धांगड़ के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। गवाहों के अनुसार मारपीट के कारण उनकी मौत हुई है। परिजनों का बयान दर्ज कर लौरिया पुलिस को कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। 


वहीं ,मृतक विनोद धांगड़ के साला विलास महतो ने बताया कि उसकी भांजी बिजली कुमारी (10) अपने पड़ोसी के बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलने के दौरान बिजली कुमारी और अन्य बच्चों में मामूली विवाद हो गया। इसी को लेकर संध्या सात बजे अशर्फी महतो, दिनेश महतो तथा रामबाबू महतो ने हरवे हथियार से लैश होकर हमला बोल दिया।


उसके बाद सभी आरोपी मिलकर विनोद धांगड़ को पीटने लगे। उसके बाद विनोद को दरवाजे से खींचकर बाहर निकाला और फरसा से सिर पर मार गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। वे जख्मी होकर वहीं पर गिर गए। गांव के लोग शोर सुनकर दौडे़ तो हमलावर वहां से फरार हो गए। परिजन विनोद धांगड़ को लेकर लौरिया रेफरल अस्पताल पहुंचे, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया रेफर कर दिया गया। रात्रि नौ बजे विनोद को जीएमसीएच लाया गया। वहां रात्रि दो बजे के करीब विनोद की मौत हो गयी।