ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बच्चों के विवाद में बहू ने सास को दी भद्दी-भद्दी गाली : गुस्से में सास ने उठा लिया बड़ा कदम : इलाके में सनसनी

19-Jun-2024 04:56 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बच्चों के साथ मारपीट को लेकर सास-बहू के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान बहू अपनी सास को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगी। बहू द्वारा गाली देना सास को नागवार गुजरा। गुस्से में आई सास ने इतना बड़ा कदम उठा लिया जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। 


दरअसल, किसी बात को लेकर बहू ने अपने बच्चों की पिटाई कर दी। पोते की पिटाई होता देख दादी का दिल पसीजने लगा। उसने जब इसका विरोध किया और इस कदर बच्चों की पिटाई नहीं करने की बात कही तो उल्टे बहू भद्दी-भद्दी गालियां देने लगी। बहू का गाली देना सास को अच्छा नहीं लगा। इस बात से नाराज सास ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी।


सास-बहू के बीच लड़ाई अक्सर देखने को मिलती है। इस बार बेगूसराय में यह मामला सामने आया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 3 की है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। मृतका की पहचान भगवानपुर थानाक्षेत्र के वार्ड -3 निवासी हरपैत महतो की 53 वर्षीया पत्नी रीता देवी के रुप में हुई है। 


मृतका के पति हरपैत महतो ने बताया कि बहू द्वारा बच्चों की पिटाई करते देख सास ने बहू को डांट फटकार लगाई थी। उसी वक्त से सास-बहू के बीच झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े के दौरान बहू ने गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दी। जो सास के दिल पर जा लगी। गुस्से में सास ने पंखे में फंदे लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भगवानपुर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले किया गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।