ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

दूसरी कक्षा के छात्र को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा, घायल हालत में हॉस्टल छोड़कर भागा छात्र

23-Mar-2023 05:27 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: हॉस्टल में रह रहे दूसरी कक्षा के छात्र की एक शिक्षक ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घायलावस्था में वह रात में ही हॉस्टल से भाग निकला। जिसके बाद उसने इस बात की जानकारी परिजनों को दी। घटना से गुस्साएं परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की। परिजन छात्र को इलाज के लिए सीतामढ़ी अस्पताल ले गये। 


मामला सीतामढ़ी के ब्लॉसम एलिमेंट्री स्कूल के हॉस्टल का है जहां दूसरी क्लास के छात्र को शिक्षक ने इतना पीटा कि वह रात में ही हॉस्टल छोड़कर फरार हो गया घटना के बाद बच्चे के परिजन आक्रोशित है उन्होंने आरोपी शिक्षक के विरुद्ध नगर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है।


शिकायत मिलने बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं शिक्षक की इस बर्बरता के बाद आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग उठ रही है। घायल बच्चे का नाम शिवम कुमार है जो हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। इसी दौरान छात्र की शिक्षक ने बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्र के पीठ पर जख्म के गहरे निशान है। दूसरी कक्षा के छात्र शिवम ने बताया कि उसे डंडों से बेरहमी से पीटा गया है। हालांकि शिक्षक ने छात्र को क्यों पीटा इसकी जानकारी मासूम को भी नहीं है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है।