ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी

बच्चा न होने से गुस्साएं पति ने कर दी पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार सास-ससुर फरार

16-May-2023 08:09 PM

By ALOK KUMAR

BETTIAH: पत्नी को बच्चा नहीं हो रहा था इस बात से गुस्साएं पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि पत्नी को दहेज के लिए भी वह प्रताड़ित किया करता था। मृतका के भाई ने पति-सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


घटना पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र की है जहां रुलही पंचायत के विशंभरा गांव में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या पति ने कर दी। वो भी इस लिए कि वह मां नहीं बन सकी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। मझौलिया पुलिस ने मृतका की लाश को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेजा।


मृतका की पहचान विशंभरा गांव निवासी अरुण खां की पत्नी नीता कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका के पति अरुण खां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।  मझौलिया थानेदार अभय कुमार ने बताया कि मृतका के भाई नवीन कुमार मिश्रा ने थाने में पति,सास,ससुर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। नवीन मिश्रा ने बताया था कि बच्चा नहीं होने और दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है वही मृतका के सास और ससुर को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।