ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / baby john movie review : जानिए देखने लायक है या नहीं Varun Dhawan...

baby john movie review : जानिए देखने लायक है या नहीं Varun Dhawan और Salman Khan की बेबी जॉन

25-Dec-2024 02:49 PM

By First Bihar

DESK : वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन आखिरकार पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। ऐसे में आप यदि क्रिसमस या न्यू ईयर के मौके पर अगर आप भी अपने परिवार के साथ फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो यहां हम आपको इस फिल्म से जुड़ी कुछ अहम कड़ी बताने जा रहे हैं। कालीस के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को एटली ने प्रोड्यूस किया है। 


वहीं, इस फिल्म के लीड स्टार्स की बात करें तो फिल्म में वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, शीबा चड्ढा, जारा ज्यांना, जैकी श्रॉफ, प्रकाश बेलवाड़ी हैं। इस फिल्म की शुरुआत वरुण धवन और उनकी बेटी के साथ होती है। वो नॉर्मल जिंदगी जी रहे हैं। सब कुछ नॉर्मल चल रहा है लेकिन वरुण एक्टिंग के नाम पर बिल्कुल भी इंप्रेस नहीं करते और बार बार थेरी ध्यान में आ जाती है। वरुण धवन काफी कोशिश कर रहे हैं किरदार में आने की लेकिन एक्टिंग में हाथ तंग है जिस वजह से सब फीका रह जाता है।


बेबी जॉन में डायरेक्शन भी बहुत ही कमजोर है। डायरेक्टर की कोशिश साउथ वाला मासी माहौल बनाने की है लेकिन इस चक्कर में सब मेसी (गड़बड़) हो रहा है। सलमान के कैमियो को लेकर फैन्स में एक्साइटमेंट थी लेकिन भाईजान की एंट्री पहले सीन से हो जाती है। वरुण धवन को देखकर भेड़िया याद आ जाता है। एक बात तो खलती है वो ये कि एक्टर को साउथ का दिखाना है तो क्या इसके लिए लुंगी बहुत जरूरी है। एलटी और कालीस भी बॉलीवुड फीवर से ग्रस्त नजर आ रहे हैं।


एटली और टीम की पूरी कोशिश वरुण धवन को एक्शन स्टार के तौर पर सेट करना है। फिल्म को कलीस ने डायरेक्ट किया है ऐसा कहा जा रहा है लेकिन गानों को फिल्माने से लेकर एक्शन और वरुण धवन तक साफ दिखता है कि एटली की जवान को खूब फॉलो किया गया है। बेबी जॉन को देखकर ऐसा लगता है सीन शूट करके उन्हें जोड़ दिया गया है। एक तरफ तो डायरेक्टर वरुण धवन को बेबी फेस बता रहा है और फिर एक्शन भी करवा रहा है। जैकी श्रॉफ की एंट्री भी मजाक लगती है एक ही फ्रेम में वो खुद को भगवान बताते हैं और फिर शेर भी।