ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? Bihar News : 20 साल तक बिहार में चला Nitish Kumar का जादू, BJP से गठबंधन कई बार बिगड़ा और कई बार बना; पढ़िए क्या रहा है हिस्ट्री Bihar Politics : सीएम नीतीश से मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे अमित शाह, NDA नेताओं के साथ नामांकन करने निकलें UPSC Success Story: डॉक्टर बनने का टूटा सपना, 120 दिन की तैयारी और बिना कोचिंग बनी IAS, जानिए पूरी कहानी Bihar Politics : BJP ने दिया नीतीश कुमार को धोखा, चाचा को निमंत्रण देने के सवाल पर बोले तेजस्वी ....बिहार की जनता चाहती है सत्ता परिवर्तन Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब

बाबूलाल मरांडी ने कहा- EVM से निकलेगा JVM, सरकार बनाने से अधिक आएगी सीटें

22-Dec-2019 05:11 PM

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव का मतगणना 23 दिसंबर को होने वाला है. इससे पहले जेवीएम प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने दावा किया हैं कि जब ईवीएम खुलेगा तो सिर्फ जेवीएम ही निकलेगा. झारखंड में सरकार जेवीएम की ही बनेगी और बहुमत को लेकर जोड़तोड़ करने की नौबत नहीं आएगी.

सरकार बनाने से अधिक आएगी सीटें

मरांडी ने दावा किया है कि मैंने कार्यकर्ताओं से फिडबैंक लिया हैं और अपना सर्वे कराया है. जिसमें मुझे पता चला है कि झारखंड में बहुमत की सरकार हम बनाने जा रहे हैं. जनता का भरोसा हमारे साथ हैं. सरकार बनाने के लिए इधर-उधर जाने की नौबत नहीं आएगी. 

सत्ता के लिए नहीं करेंगे सौदा

मरांडी ने कहा कि 2014 में भी मेरे पास 8 विधायक थे. चाहते तो सौदेबाजी कर सकते थे. इसका खामियाजा भी मुझे भुगतना पड़ा. मेरे 6 विधायकों को बीजेपी ने पैसा देकर तोड़ दिया. लेकिन मैंने कभी सत्ता के लिए सौदा नहीं किया. बता दें कि जेवीएम ने झारखंड विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ी है. खुद बाबूलाल मरांडी दो सीटों पर चुनाव लड़े हैं. चैनलों के सर्वे में जेवीएम को 2-5 सीटें मिल रहा है. लेकिन मरांडी को इस पर भरोसा नहीं हैं. वह सोमवार के मतगणना का इंतजार करेंगे. वही, झारखंड में सरकार बनाने का दावा बीजेपी और जेएमएम भी कर चुकी है. सर्वे में जेएमएम को अधिक सीटें मिल रही है. वही, बीजेपी को कम सीटें मिल रही हैं.