ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी पटना: MLA फ्लैट में बिजली के कवर तार में आग लगने से मची अफरा-तफरी, विद्युत आपूर्ति ठप सहरसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार नशे में धुत युवक ने की फायरिंग, महिला घायल, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा आरा–बक्सर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर बिहार कांग्रेस विधायक दल के नेता पर आज फैसला संभव, पटना में अहम बैठक छपरा में फर्जी IAS बनकर DM से मिलने पहुंचा युवक गिरफ्तार, टाउन थाने में FIR दर्ज Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में मोबाइल के लिए बड़े भाई ने ले ली छोटे भाई की जान, हत्या की वारदात से सनसनी सीके अनिल ने अंचलाधिकारियों को मंत्री के सामने हड़काया, कहा..कल तक हड़ताल वापस लो, नहीं तो हो जाओगे डिसमिस

मरांडी ने नई कमेटी की घोषणा, BJP में विलय का विरोध करने वाले दोनों विधायकों को किया बाहर

मरांडी ने नई कमेटी की घोषणा, BJP में विलय का विरोध करने वाले दोनों विधायकों को किया बाहर

17-Jan-2020 07:56 PM

RANCHI:  बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम ने 151 सदस्यों की कमेटी की आज घोषणा कर दी. बीजेपी में विलय का विरोध करने वाले जेवीएम के विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. कमेटी मे दोनों को कोई जगह नहीं दिया गया है. 

इसको भी पढ़ें:- झारखंड में कई आईएएस अधिकारियों का तबादला, कुछ को मिली अतिरिक्त जिम्मेवारी, देखें लिस्ट

बाबूलाल के बीजेपी में जाने का किया था विरोध

बाबूलाल मरांडी की पार्टी का बीजेपी में विलय को लेकर कई दिनों से चर्चा हो रही है. लेकिन जेवीएम के दोनों विधायक इसका विरोध कर रहे थे. इसको लेकर पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी नाराज चल रहे थे. जब कमेटी को गठन किया गया तो बाहर कर दिया, एक वक्त ऐसा भी था कि प्रदीप यादव मरांडी के खासमखास थे.

नए लोगों को मिला मौका

कमेटी की घोषणा पार्टी के नेता अभय सिंह ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में की. कमेटी में 9 केंद्रीय उपाध्यक्ष, एक प्रधान महासचिव , 6 महासचिव, 9 सचिव, 1 केद्रीय कोषाध्यक्ष सहित 122 कार्यसमिति सदस्य बनाए हैं. इसके अतिरिक्त मरांडी ने मंच एवं मोर्चा के अध्यक्षों एवं 26 जिलाध्यक्षों की भी घोषणा कर दी है.


विदेश से आते ही गिराई गाज

पार्टी की विलय की चर्चा होने के बाद मरांडी मलेशिया टूर पर गए थे. वह गुरुवार को लौट कर आए और आज विरोध करने वाले दोनों विधायकों पर गाज गिरा दी. यह बता दिया कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जा सकती है.