Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार मोकामा लूट कांड का खुलासा: जनसुराज पार्टी का नेता निकला मास्टरमाइंड, BSF के पूर्व जवान समेत तीन गिरफ्तार Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Crime News: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही अलर्ट हुई पुलिस; सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: बिहार के इस थाने पर जन संवाद के दौरान किन्नरों का हंगामा, छेड़खानी के विरोध में किया बवाल; पुलिस पर लगाए यह आरोप T20 World Cup 2026: वर्ल्ड कप की शुरुआत से पहले भारत को झटका, हर्षित राणा की प्लेइंग 11 में शामिल होने पर संकट बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर: पटना में इस दिन लगने जा रहा विशेष जॉब कैंप, देश की नामी कंपनियों में नौकरी का सुनहरा मौका
21-Jun-2023 12:34 PM
By First Bihar
MUNGER : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो वो फिर सबकुछ भूल जाता है। इसके जाल में फंसे लोगों को यह समझ नहीं आता है कि उनके तरफ से जो फैसला लिया जा रहा है वो सही है या गलत। लेकिन, जब इसमें नराजगी की बातें सामने आती है तो फिर मामला बेहद अलग हो जाता है। इसी बीच अब एक ताजा मामला मुंगेर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां बहन की ननद से प्रेम जाल में पड़े युवक ने अब खुद को ही गोली मार ली है।
मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुंगेर जिला में एक युवक ने प्रेम प्रसंग में खुद को गोली मार ली। मृतक जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी रेखा देवी का पुत्र रोबिंस कुमार था। रोबिंस घर का इकलौता बेटा था। इसके पिता का पहले ही निधन हो चूका है। यह अपंनी प्रेमिका से शादी नहीं करवाए जाने को लेकर काफी परेशान था और अब इसने खुद को गोली मार ली। रोबिंस की मौत मौके पर ही हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और पिस्टल सहित पांच कारतूस बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा है।
वहीं, इस घटना को लेकर युवक की मां रेखा देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पुत्र का अपनी बहन की ननद से पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग था। उनका लड़का सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। हालांकि, नौकरी नहीं मिलने पर भागलपुर में रहकर बच्चों को ट्यूशन देता था। यह अपनी ट्यूशन की कमाई से अपनी प्रेमिका की पढ़ाई का खर्च भी दे रहा था। अब वह अपनी प्रेमिका को अपने घर ले आया। इसके बाद छत की सीढ़ी पर बैठकर सिर में गोली मार ली।
इधर, इस मामले में थाना प्रभारी राजेश कुमार रंजन ने बताया कि इस मामले में यूडी केस दर्ज किया गया है। युवक की मौत से सनसनी फैल गई है। घटना के बाद घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। दबे जुबान से लोगों के बीच कई तरह की चर्चा है। सबका कहना है कि जब दोनों परिवार शादी के लिए राजी थे तो आखिर किस वजह से रोबिंस ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।