बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
15-Oct-2021 04:11 PM
PATNA : कभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी और ख़ास मंत्रियों में से एक रहे कपिलदेव कामत की विधायक बहू गुरूवार को ग्रामीणों पर भड़क गई. मधुबनी जिले के बाबू बरही विधानसभा सीट से विजयी पूर्व मंत्री कपिलदेव कामत की पतोह मीना कामत से जब गांववालों ने जर्जर सड़क से हो रही असुविधाओं को लेकर शिकायत की तो विधायक उल्टे ग्रामीणों पर भी आगबबूला हो गई और यहां तक कह दी कि न आप चाहिए और न ही आपका वोट चाहिए.
दरअसल बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री रहे कपिलदेव कामत की बहू और मधुबनी के बाबू बरही सीट से विधायक मीना कामत बीते दिन मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी. इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और गांव की जर्जर सड़क को लेकर शिकायत की. शिकायत सुनते ही वह गांववालों पर भड़क गईं और कहने लगी कि उन्हें जनता का वोट नहीं चाहिए.

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बाबू बरही से सत्ताधारी जेडीयू की विधायक मीना कामत जनता को उंगली दिखाकर ये कहते हुए दिख रही हैं कि "एकदम चुप रहो. न हमें आपका वोट चाहिए और न ही आप." 13 सेकेंड और 14 सेकेंड के दो वीडियो सामने आये हैं. जिसमें जदयू विधायक मीना कामत लोगों से उलझती हुई दिख रही है. 13 सेकेंड वाले वीडियो में मीना कामत की हनक देखने को मिल रही है, जिसमें वह जनता से वोट न लेने की इच्छा व्यक्त कर रही हैं.

गौरतलब हो कि मीना कामत बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जेडीयू के कद्दावर नेता रहे कपिलदेव कामत की बहू हैं. ससुर के मरने के जो सीट खाली हुआ, उसी सीट से ये विधायकह हैं. बाबूबरही विधानसभा सीट बिहार के मधुबनी जिले का हिस्सा है. इस सीट पर साल 2015 में जदयू के कपिल देव कामत ने लोजपा के बिनोद कुमार सिंह को 20267 वोट से हराया था. कोरोना वायरस के कारण इनकी मौत 16 अक्टूबर को हो गईथी. कपिलदेव कामत कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. इसके बाद उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया था.

कपिलदेव कामत को बिहार के सीएम नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता था और यही वजह है कि नीतीश ने पिछले साल विधानसभा चुनाव में कपिलदेव कामत की बहू मीना कामत को जेडीयू का टिकट दिया. ससुर की विरासत संभालने मैदान में उतरी मीना कामत ने आरजेडी के उमाकांत यादव को भारी अंतर से हराया. इन्हें 77 हजार 367 वोट मिले जबकि राजद के उमाकांत यादव को 65 हजार 879 वोट ही हासिल हुए.