बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
06-Sep-2023 12:43 PM
By First Bihar
देश में इंडिया और भारत नाम को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि- अरे ई लोग घबराए हैं,इंडिया शब्द से इनलोगों का घबराहट आपको साफ़ नहीं दिख रहा है। ये लोग साफ़ हताशा में नजर आ रहे है। इसलिए नाम बदलेंगे। सलिए नाम बदलेंगे और नाम बदलने से क्या होगा इस देश की जनता में उनके खिलाफ अविश्वास है उसको कहां से मिटाएंगे।
इसके आगे ललन सिंह ने कहा कि - केंद्र सरकार को जितना ड्रामा करना है करने दीजिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। ये लोग इतिहास तो सारा बदल ही रहे हैं। अब किसी फ्लाइट में चढ़िए वहां भी आएगा बिजली, पानी, मोदी जी, नरेंद्र मोदी। क्या है ये लोग? ये लोग अपने नाम इतिहास करना चाहते हैं। ये चाहते हैं कि देश का इतिहास बापू के नाम से हटा कर नरेंद्र मोदी जी के नाम से कर दिया जाए।
वहीं, संसद के स्पेशल सेशन को लेकर ललन सिंह ने कहा कि, विशेष सत्र बुलाने से पहले एजेंडा तो बताएं। ऐसा कहीं आज तक हुआ है कि सेशन बुला लिया गया हो और उसमें क्या बहस करने वाले हैं यह किसी को पता ही नहीं है। ये लोगलोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं। ये लोग लोकतंत्र अपनी मर्जी से चलाना चाहते हैं।
इधर, अमित शाह के बिहार दौरे को लेकर ललन सिंह ने कहा कि- वह आते रहे हैं। उनका जहां मन करें वहां आए। उतना दिन घूमें हैं। बिहार में उनको कौन रोका है। बस इनलोगों को हमारे गठबंधन का इंडिया नाम रहने से घबराहट है और इसी वजह से सबकुछ कर रहे हैं। इससे अधिक कुछ नहीं है।