खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
15-Sep-2021 07:07 AM
DESK : कोरोना की दूसरी लहर के साथ ही झारखंड में बंद धार्मिक स्थलों को आज से खोल दिया गया है। देवघर स्थित बाबाधाम में अब भोले बाबा का दर्शन श्रद्धालु कर पाएंगे हालांकि इसके लिए वह नई व्यवस्था लागू की गई है। बाबाधाम में दर्शन के लिए ई पास जारी किया जाएगा। एक घंटे के अंदर केवल 100 श्रद्धालुओं को ही मंदिर के अंदर प्रवेश मिल पाएगा।
सरकार ने त्योहारों के मद्देनजर राज्य के सभी धार्मिक स्थलों को श्रद्धालुओं के लिये खोलने का निर्णय लिया है। बुधवार से सभी धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई हाईलेवल मीटिंग में यह फैसला लिया गया। कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए प्रतिबंध और छूट को लेकर झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक हुई जिसमें यह फैसला लिया गया। डीएम की ओर से चिन्हित धार्मिक स्थल जैसे देवघर स्थित बाबा धाम मंदिर में ई पास के माध्यम से अधिकतम 100 व्यक्ति एक घंटे में प्रवेश कर सकेंगे।
धार्मिक स्थल पर 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति के प्रवेश पर रोक रहेगी। दूसरी तरफ सरकार ने दुर्गा पूजा पंडाल बनाने की अनुमति दे दी है, लेकिन पंडाल में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक रहेगी। इसके अलावा सरकार ने स्कूलों में क्लास 6 से 8 की ऑफलाइन पढ़ाई की अनुमति दे दी है। सोमवार से स्कूल खुल जाएंगे। अब तक क्लास 9 से 12 वीं तक की ऑफलाइन पढ़ाई हो रही थी।