बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम
13-Oct-2024 03:09 PM
By First Bihar
DESK: NCP अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री रहे बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद सिद्दिकी के शव को परिजनों को सौंपा गया है। इस घटना के बाद बाबा सिद्दीकी के करीबी बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सलमान खान के घर के बाहर अब एक और टीम सुरक्षा के लिए तैनात की गयी है। सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर किसी को भी रुकने नहीं दिया जा रहा है। वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। वही मुंबई के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं तमाम मंत्रियों के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।
बता दें कि सिद्दिकी को वाई सिक्योरिटी मिली हुई थी लेकिन घटना के वक्त कोई पुलिस कर्मी साथ नहीं था। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी और स्ट्रीट लाइट्स भी बंद थे। घटना की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली है। लॉरेंस बिश्वोई गैंग ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सलमान खान और दाऊद की मदद करने वालों को हम छोड़ेंगे नही। बता दें कि लॉरेंस बिश्वोई गुजरात के साबरमती जेल में बंद है। वही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरियाणा और यूपी के 3 शूटर्स में से 2 को गिरफ्तार किया है। जबकि एक अभी भी फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार शूटर्स गुरमैल सिंह और धर्मराज कश्यप की गिरफ्तारी के बाद आज मुंबई के किला कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया है।
एनसीपी के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद उन्हें पास के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था यहां उनकी मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक उनको छह गोलिया लगी थीं। सिद्दीकी पर उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस बांद्रा खेरवाड़ी सिगनल के पास गोलीबारी हुई। अब मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक मुंबई के पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सिद्दीकी बांद्रा (पूर्व) से तीन बार विधायक एवं राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वह इसी वर्ष फरवरी में कांग्रेस छोड़कर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार) में शामिल हुए थे। उनके पुत्र जीशान सिद्दीकी वर्तमान में बांद्रा (पूर्व) सीट से ही विधायक हैं।
बताया जा रहा है कि बाबा सिद्दीकी पर उनके पुत्र के कार्यालय के बाहर ही शनिवार को रात लगभग 9.30 बजे मोटर साइकिल से आए तीन शूटरों ने छह गोलियां दागीं। उन्हें छह गोलियां लगी थीं। घायलावस्था में बाबा सिद्दीकी को निकट के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा दो शूटरों को हिरासत में लिया गया है। यह दोनों शूटर उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। बता दें कि बाबा सिद्दीकी ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन कांग्रेस पार्टी में गुजारा। लेकिन इसी वर्ष फरवरी में वह कांग्रेस छोड़कर राकांपा में शामिल हो गए थे।