गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
02-Dec-2023 10:37 AM
By First Bihar
PATNA : बाबा साहब आंबेडकर और संविधान को लेकर बिहार की राजनीति में कई दिनों से बहस चल रही है। जदयू लगातार इस बात को कह रहा है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार संविधान को बदलना चाह रही है। ऐसे में जदयू इसको लेकर लगातार कार्यक्रम भी कर रही है। ऐसे में भीम संसद के बाद अब जदयू डा. अंबेडकर की पुण्य तिथि छह दिसंबर पूरे प्रदेश में संविधान बचाओ मार्च का आयोजन करने जा रही है।
दरअसल, पटना में भीम संसद का वृहत आयोजन 26 नवंबर को समाप्त हुआ है और अब जदयू डा. अंबेडकर की पुण्य तिथि छह दिसंबर पूरे प्रदेश में संविधान बचाओ मार्च का आयोजन करने जा रहा है। यह कार्यक्रम जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की देखरेख में यह आयोजन होगा। जदयू के प्रदेश पदाधिकारी व विधान पार्षद ने बताया कि पटना में भी पार्टी संविधान बचाओ मार्च का आयोजन कर रही है।
मालूम हो कि, संविधान बचाओ अभियान के बहाने जदयू मुख्य रूप से भाजपा पर निशाना साधता रहा है। जदयू लगातार इस बात को कह रहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार संविधान को बदलना चाह रही है। भाजपा संविधान के माध्यम से मिले आरक्षण को खत्म करना चाह रही है। इसी को ध्यान में रखकर एक सौ से अधिक जगहों पर लगभग एक साल तक भीम संवाद का आयोजन किया गया। इसके बाद पटना में वृहत स्तर पर भीम संसद का आयोजन पहली बार हुआ। अब संविधान मार्च की तैयारी है।
आपको बताते चलें कि, संविधान मार्च का आयोजन पूरे प्रदेश में 11 बजे आरंभ होगा। पटना में होने वाले आयोजन के संबंध में बताया गया जदयू प्रदेश कार्यालय में जदयू के नेता व कार्यकर्ता पहले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद प्रदेश कार्यालय से मार्च निकलेगा और हाईकोर्ट के समीप बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करेगा। कुछ देर तक पार्टी के लोग वहां रहेंगे और फिर मार्च वहीं खत्म हो जाएगा।