Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी
16-Sep-2022 01:08 PM
DESK : पतंजलि ग्रुप को स्टेबलिस करने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव अब शेयर मार्केट का रुख करने वाले हैं। बाबा रामदेव ने एलान किया है कि पतंजलि ग्रुप की चार कंपनियों को वे जल्द ही मार्केट में ले जाएंगे। इस आईपीओ को लेकर पतंजलि नें सब कुछ तय कर लिया है। बाबा रामदेव ने पतंजलि ग्रुप की चार कंपनियों के आईपीओ लाने का एलान किया है। इसमें पतंजलि आयुर्वेद, पतंजलि बैलेंस, पतंजलि मेडिसिन और पतंजलि लाइफ स्टाइल वे कंपनियां हैं जिनके IPO लाए जाएंगे।
पतंजलि ग्रुप की पहली कंपनी का शेयर जल्द ही मार्केट में आ सकता है लेकिन सभी कंपनियों के आईपीओ आने में तकरीबन 5 साल का वक्त लगेगा। योग गुरु बाबा रामदेव ने इसकी घोषणा दिल्ली में की है। बाबा रामदेव ने कहा है कि पतंजलि ग्रुप का कारोबार 40000 करोड़ रुपए का है। आने वाले साल में पतंजलि ग्रुप अपने कारोबार को और ज्यादा बढ़ाने जा रहा है। देश में 5 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराने को लेकर पतंजलि ग्रुप ने पॉलिसी बनाई है, उससे पहले हम शेयर मार्केट का रुख कर रहे हैं ताकि आम निवेशक भी पतंजलि के साथ जुड़ सकें।
आपको बता दें कि पतंजलि ग्रुप की रुचि सोया कंपनी बाजार में पहले से ही लिस्टेड है। पतंजलि का टारगेट मिशन 2027 को लेकर हैं। अगले 5 साल में अलग-अलग कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट कराने साथ ही साथ निवेशकों को अपने साथ जोड़ने का टारगेट बाबा रामदेव ने रखा है।