होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर चलती कार में लगी आग, दो लोग झुलसे, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी घटना होली पर कोलकाता और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत Bihar News: नए सत्र में बिहार के पांच सौ से अधिक मॉडल स्कूलों में शुरू होगी पढ़ाई, NEET-JEE की तैयारी पर फोकस
16-May-2023 05:04 PM
By First Bihar
PATNA: बाबा बागेश्वर के पटना आने पर उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोकने का एलान कर चुके बिहार सरकार के मंत्री तेजप्रताप यादव मंगलवार को घर से बाहर निकले. बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के पटना पहुंचने के चार दिन बाद तेजप्रताप यादव अपने घर से बाहर नजर आये. मीडिया ने बाबा बागेश्वर पर सवाल पूछा तो कहा-कौन है बाबा, हम किसी बाबा-आबा-डाबा को नहीं जानते. वैसे तेजप्रताप यादव को बाबा की बात की जानकारी थी. मीडिया से उन्होंने कहा-बाबा रामराज लाने की बात कर रहा है, बिहार में कृष्णराज है. तेजप्रताप यादव ने कहा-कृष्ण साक्षात यदुवंश थे, हमलोग उन्हीं के वंशज हैं.
बाबा तो सिर्फ देवराहा बाबा थे
अपने घर से बाहर निकले तेजप्रताप यादव को मीडिया ने रोका. सवाल पूछा कि आपने बाबा बागेश्वर को रोकने का एलान किया था. तेजप्रताप यादव बोले-कौन है बाबा. आप लोग किस बाबा के बारे में बात कर रहे हैं. असली बाबा देवराहा बाबा थे. देवराहा बाबा जैसे कोई बाबा नहीं हुए. वे 400 साल जिंदा रहे. देवराहा को हमलोग मानते हैं, उन्हीं के आशीर्वाद से हमारा जन्म हुआ. और कोई बाबा-आबा-डाबा को हम नहीं जानते हैं.
बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम के हर बात की खबर
वैसे तेजप्रताप यादव को बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम के हर बात की खबर थी. उन्होंने मीडिया से कहा-कार्यक्रम जो चल रहा है, आप देख रहे हैं उसमें कितने लोग बीमार हुए है. आयोजक क्या कर रहे हैं. और वो जो बाबा है उसने पूरे बिहारियों को गाली देने का काम किया है. आप देख रहे हैं किस तरीके से पूरे बिहारी को बोलता है कि पागल है.
बाबा का कार्यक्रम पॉलिटिक्स है पूरी तरीके से. ऐसे कार्यक्रम से इस देश को तोड़ने के लिए पॉलिटिक्स रची जा रही है. आरएसएस और बजरंग दल के जरिये और कौन कौन सेना के जरिये हमको गाली दिलवाने का काम किया जा रहा है. भगवान कृष्ण को भी महाभारत में शिशुपाल ने गाली देने का काम किया था. अंत में भगवान ने सुदर्शन चक्र चलाया. तो देखे नहीं कि कर्नाटक में भाजपा छितिर बितिर हो गया. बाबा यहां आया ओर वहां हरवा दिया भाजपा को.
बिहार में कृष्ण राज है
मीडिया ने सवाल पूछा कि बाबा बागेश्वर रामराज और हनुमान की बात कर रहे हैं. तेजप्रताप यादव ने कहा- बिहार में कृष्ण राज है, महागठबंधन का राज है. भगवान श्रीकृष्ण सोलह कलाओं से पूर्ण थे. राम जी तो 14 कला में ही पूर्ण थे. कृष्ण भगवान साक्षात यदुवंश हैं, हम लोग उन्हीं के वंशज हैं. और वे जिस हनुमान जी की बात कर रहे हैं वह हनुमान जी तो भगवान श्रीकृष्ण की छतरी पर थे. महाभारत चल रहा था तो हनुमान जी कृष्ण जी के साथ थे.