मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता
07-May-2023 10:43 AM
By First Bihar
PATNA : बाबा बागेश्वर की कथा में शामिल होने को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को निमंत्रण भेजा गया है। इन दोनों को बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हनुमत कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। हालांकि, नीतीश और तेजस्वी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे या नहीं इसकी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं साझा की गयी है।
दरअसल, पटना से सटे नौबतपुर के तरेत पाली में 13 मई से लेकर 17 मई तक बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के तरफ से हनुमान कथा होने वाली है। इसको लेकर बिहार में जमकर राजनीति हो रही है। बाबा बागेश्वर के इस कथा वाचन कार्यक्रम का राजद के तरफ से एकसुर में विरोध किया जा रहा है। राजद के कई मंत्री और नेता के तरफ से यह कहा जा रह है कि, वो किसी बाबा को नहीं जानते हैं। कुछ लोगों के तरफ से सीधे तौर पर धमकी दी जा रही है। वहीं, इस बीच बाबा बागेश्वर कार्यक्रम के आयोजक के तरफ से सीएम और उपमुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया गया है।
वहीं, 15 मई को बाबा धीरेंद्र शास्त्री लोगों के मन के सवाल का जवाब देंगे। भीड़ में से किसी को भी बुलाकर वो उसके मन में चल रही समस्या और उसके समाधान पर बात करेंगे। रेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारी भी की जा रही है। 30 एकड़ में एक नगर बसाया गया है। इस प्रोग्राम में 14 मई को इस कार्यक्रम में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी शामिल होंगे। अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मनोज तिवारी भजन गाने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने बिहार के तकरीबन हर नेता को निमंत्रण दिया है चाहे वह किसी दल का हो।
आपको बताते चलें कि, पटना पहुंचने से लेकर तरेत पाली में रहने तक बाबा धीरेंद्र शास्त्री सुरक्षा के कड़े घेरे रहेंगे। बता दें कि उनके आगमन से पहले ही पक्ष और विरोध में काफी बयानबाजी हो रही है। जिसके बाद प्रशासन खास सतर्क है। धीरेंद्र शास्त्री के आने के समय पटना एयरपोर्ट पर ज्यादा भीड़ ना लगे इसकी भी व्यवस्था जिला प्रशासन की तरफ से की जा रही है।