परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
17-May-2023 12:49 PM
By First Bihar
PATNA : बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने वालों का जमावड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बाबा से मिलने वालों के लिए खास से लेकर आम लोगों का जमावड़ा लग रहा है। इसी कड़ी में अब पंडित धर्मेंद्र शास्त्री से मिलने भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह पहुंचे हैं। पवन सिंह होटल पानाश के पीछे वाले रास्ते से सीधा बाबा के पास पहुंचे और उनके पास अपनी अर्जी लगवाई।
दरअसल, बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलने वालों का जमावड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बाबा से मिलने वालों के लिए खास से लेकर आम लोगों का जमावड़ा लग रहा है। इसी कड़ी में अब पंडित धर्मेंद्र शास्त्री से मिलने भोजपुरी सिने स्टार पवन सिंह पहुंचे हैं। बागेश्वर धाम वाले पंडित धर्मेंद्र शास्त्री का आज बिहार में पांचवा दिन है। आज के दिन बाबा के कार्यक्रम का समापन होगा। इसके बाद बाबा लोगों को प्रसाद बाटेंगे और भभूति भी बाटेंगे। इसके साथ ही रात 9:00 बजे बाबा की फ्लाइट है वो आज रात ही वापस हो जाएंगे।
जानकारी हो कि, पटना के नौबतपुर स्थित तरेत पाली गांव में आयोजित हनुमत कथा का आज पांचवां और आखिरी दिन है। आज के दिन बागेश्वर बाबा पंडित धर्मेंद्र शास्त्री हनुमत कथा का पाठ करेंगे। आज अंतिम दिन होने के कारण अपार जनसमूह उमड़ने की संभावना जताई जा रही है। 13 से 17 मई तक आयोजित होने वाले हनुमत कथा में बिहार के अलावा दूसरे राज्यों के भी लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं। इसके साथ ही बाबा ने नौबतपुर में अपना दिव्य दरबार में भी लगाया और लोगों की समस्या का निपटारा किया। इतना ही नहीं बाबा अपने निवास स्थान पर भी वीआईपी और अन्य लोगों के लिए अलग से देर रात दरबार लगाया। इस दौरान अक्षरा सिंह भी बाबा के सामने अपनी अर्जी लगाई।
वहीं, लोगों की असीम श्रद्धा को देखते हुए बाबा बागेश्वर ने मंच से ऐलान किया था कि वह जल्द ही वापस बिहार आएंगे और फिर से लोगों की पर्ची खोलेंगे। पंडित धर्मेंद्र शास्त्री ने बताया था कि उनका अगला दरबार गया में लगने वाला है। उन्होंने कहा था कि 29 सितंबर को गया में वह दिव्य दरबार लगाएंगे। इससे पहले मंगलवार की रात 11 बजे फर्स्ट बिहार की टीम पनाश होटल पहुंच गई। होटल के बाहर भारी भीड़ जमा थी। रात 10 बजे तक शांत हो जाने वाली सड़क लग्जरी गाड़ियों से पटी थी। डिवाइडर से लेकर सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा थी। होटल के गेट पर तो इतनी भीड़ थी कि वहां पैर रखना मुश्किल था।
आपको बताते चलें कि बाबा बागेश्वर के बिहार आगमन को लेकर काफी सियासत तेज हुई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि वह किसी बाबा को नहीं जानते हैं। वहीं राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने वाह बागेश्वर को मदारी करार दे दिया। इसके साथ ही साथ सीएम नीतीश कुमार ने भी यह स्पष्ट कर दिया कि देश संविधान से चलेगा और इस संविधान में कहीं भी हिंदू राष्ट्र की कोई परिकल्पना नहीं रखी गई है।