मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता
03-May-2023 11:44 AM
By First Bihar
PATNA: बिहार आने वाले बाबा बागेश्वर को लेकर सियासत तेज है. जहां एक तरफ राजद लगातार विरोध में बयानबाजी कर रहे हिया तो दूसरी तरफ भाजपा ने बागेश्वर बाबा के समर्थन का खुले तौर पर घोषणा कर दी है. इसी बीच विकासशील इंसान पार्टी सुप्रीमो मुकेश साहनी ने भी बाबा बागेश्वर के बिहार आगमन का समर्थन किया है.
मुकेश साहनी बाबा से कहा है कि उनके पास जो दिव्य शक्तियां हैं, उससे वह बिहार का भला करें. बता दें मुकेश साहनी ने बुधवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि बिहार सबका स्वागत करता है. जो भी बिहार आना चाहते है, वह बिहार आए. बिहार में आएं, बिहार को घूमे, बिहार को देखें, बिहार के बारे में सोचिए और अगर आपके पास दिव्य शक्तियां हैं, तो उससे बिहार का भला कीजिए. अब बाबा बागेश्वर के प्रस्तावित दरबार को लेकर मुकेश साहनी के इस बयान को बड़े बयान के रूप में देखा जा रहा है.
आपको बता दें कि पहले ही बाबा बागेश्वर पटना में लगने वाले प्रस्तावित दरबार को लेकर राज्य में राजनीतिक बयानबाजी का दौर चरम पर है. राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप ने कहा था कि अगर बाबा बागेश्वर सामाजिक समरसता की बात करते हैं तो उनका बिहार में स्वागत है और अगर वह हिंदू मुस्लिम की बात करते हैं तो उनका विरोध किया जाएगा.