ब्रेकिंग न्यूज़

विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक

Home / news / बाबा बागेश्वर के मुरीद हुए बिहार पुलिस के DG, कहा- धीरेंद्र शास्त्री को...

बाबा बागेश्वर के मुरीद हुए बिहार पुलिस के DG, कहा- धीरेंद्र शास्त्री को Z+ सिक्योरिटी की सबसे ज्यादा जरूरत

18-May-2023 01:37 PM

By First Bihar

PATNA  : बागेश्वर धाम वाले बाबा पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का जादू बिहार में जमकर चला है। बाबा के भक्त इनकी एक झलक पाने के लिए इस कदर उतावले हो गए कि इस गर्मी में घंटो तक इंतजार कर रहे हैं। बाबा बागेश्वर के भक्तों के बीच दीवानगी का आलम ये रहा कि वो धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने के लिए पटना एयरपोर्ट पर भी भीड़ लगा। इसी कड़ी में अब बाबा बागेश्वर के शुभचिंतक में बिहार पुलिस महकमा भी शामिल हो गया है। 


दरअसल, बिहार के आईपीएस अरविंद पांडेय ने भी बाबा बागेश्वर की सुरक्षा की चिंता जताते हुए मांग की है। उन्होंने यह मांग की है कि, बाबा बागेश्वर को जेड प्लस सुरक्षा मिले। अरविंद पांडेय बिहार के पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा के पद पर तैनात हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि, ट्वीट कर कहा कि Z+Security की इस देश में सर्वाधिक आवश्यकता श्री बागेश्वर धाम सरकार के आदरणीय पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी को है।


मालूम हो कि,इससे पहले आईपीएस अरविंद पांडेय बाबा बागेश्वर की तारीफों के पुल बांधते रहे हैं। अरविंद पांडेय ने बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री को लेकर ट्वीट करते हुए कहा था कि, एक बार फिर बिहार ने ही सिद्ध किया है कि ईश्वरीय शक्तियों का चमत्कार क्या और कैसे होता है। ज्यों ज्यों सुरसा मुख बढ़ा, बढ़े पवनसुत दून, देव करें अर्पित उन्हें कोटिक दिव्य प्रसून। बिहार का दैवी संपत्ति से संपन्न जन समुदाय श्री हनुमान जी महाराज के लिए कोटि कोटि पुष्प अर्पित कर रहा है।



आपको बताते चलें कि, बीते कल केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय लोक जनता दल (रालोजद) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की सुरक्षा में बढ़ोतरी करते हुए जेड कैटगरी की सुरक्षा देने का ऐलान किया। इससे पहले लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान और वीआईपी चीफ मुकेश सहनी की सुरक्षा जेड प्लस कर दी थी। जिसके बाद अब बिहार के डीजी अरविंद पांडेय ने बाबा बागेश्वक की सुरक्षा जेड प्लस करने की मांगद उठा दी है।