पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
13-May-2023 03:16 PM
By First Bihar
PATNA : बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आगमन पटना आ चुके है। आज शाम 4 बजे ये नौबतपुर में हनुमत कथा का प्रवचन करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। लेकिन, इसके बाबजूद यहां बागेश्वर बाबा के कार्यक्रम से पहले यूपी, बंगाल और बिहार की महिला चेन स्नेचिंग गिरोह सक्रिय है। इसी कड़ी में अब नौबतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है, यहां से 27 लोगों को अरेस्ट किया गया है।
दरअसल, बागेश्वर धाम वाले बाबा के कार्यक्रम स्थल से अब तक कई महिलाओं के गले से चेन छीन ली गई है। इसकी शिकायत लगातार नौबतपुर पुलिस में करवाई जा रही है। जिसके बाद सोने के गहनों की चोरी के मामले में पुलिस ने महिला गिरोह की सक्रिय 24 सदस्य को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह महिलाएं यज्ञ स्थल और बड़े मेले में जाकर महिलाओं के साथ चयन स्कैनिंग जैसी घटना को अंजाम देती हैं।
बताया जा रहा है कि, पुलिस ने इन तमाम महिलाओं को गिरफ्तार कर धारा 109 के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजने की तैयारी कर रही है। फिलहाल बाबा के कार्यक्रम से पहले पुलिस ने इन सभी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद आज शाम 4:00 से बाबा बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हनुमंत कथा और प्रवचन की शुरुआत होने जा रही है और ऐसे में इन महिलाओं को गिरफ्तार कर पुलिस अपनी बड़ी कामयाबी मान रही है।
इधर, बाबा के कार्यक्रम को लेकर पटना जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में नजर आ रही है। वहीं नौबतपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि, धीरेंद्र शास्त्री के कलश यात्रा और कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 24 महिला को हिरासत में लिया है। जिसमें से दो महिला के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है बाकी अन्य महिलाओं को 109 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय भेजा जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रम को लेकर पुलिस बल की तैनाती सादी वर्दी में भी किया गई है और इस तरह की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से अलर्ट है।