Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
16-Aug-2023 04:08 PM
By First Bihar
ROHTASH : लोगों को जान किसी चीज़ की शिकायत होती है तो वो अपनी शिकायतों को लेकर पुलिस से मदद की गुहार लगते हैं। लेकिन, जब मामला पुलिस वालों से ही जुडा हुआ तो फिर यह अपने आप में अलग हो जाता है और फिर एक नई कहानी तैयार हो जाती है। अब एक ऐसा ही मामला रोहतास से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एकमहिला सिपाही के साथ ट्रेनी कॉन्स्टेबल ने ही गंदी हरकतों को अंजाम दिया है।
दरअसल, रोहतास जिले में एक महिला सिपाही का नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। सबसे बड़ी बात है की इस मामले का आरोपी ही पुलिस विभाग में एक ट्रेनी कॉन्स्टेबल बताया जा रहा है। अब इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद मामले में छानबीन की जा रही है।
बताया जा रहा है कि, जिला पुलिस में तैनात एक महिला सिपाही का स्नान के दौरान वीडियो बनाने के मामले में एक ट्रेनिंग पुलिसकर्मी पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित ट्रेनिंग सिपाही फरार बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस के तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, महिला सिपाही जिला पुलिस में तैनात है। वह बाथरूम में स्नान कर रही थी तो उसकी नजर बाथरूम की दीवार पर रखे मोबाइल फोन पर पड़ी। इसके बाद वह शोर मचाने लगी। पीड़िता ने बताया कि वह जब बाथरूम से निकली तो उसने ट्रेनिंग सिपाही को भागते हुए देखा।
इधर, इस मामले में महिला थाने की थानाध्यक्ष लक्ष्मी पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी सिपाही फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। प्रशिक्षु सिपाही बिसैप का प्रशिक्षण ले रहा है। पीड़िता ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी है। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपित सिपाही बिक्रमगंज थाना में पदस्थापित है।