ब्रेकिंग न्यूज़

इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका धमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?

Home / news / बारिश के बाद बदलेगा बिहार का मौसम, नए साल लोगों को महसूस होगी...

बारिश के बाद बदलेगा बिहार का मौसम, नए साल लोगों को महसूस होगी कड़ाके की ठंड

27-Dec-2023 07:14 AM

By First Bihar

PATNA : दिसबंर का अंतिम सप्ताह चल रहा है। ऐसे में सभी लोग नए साल की तैयारी में जुटे हैं। वहीं, अब तक ठंड अपना रुप दिखा नहीं रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पिछले तीन चार दिनों की तुलना में न्यूनतम पारा तीन से चार डिग्री तक ऊपर चढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम में हुए परिवर्तन की वजह से हवा की दिशा में बदलाव बताई जा रही है।


मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके साथ ही इसके निचले वायुमंडल में पूर्वी हवाओं के संपर्क के प्रभाव के कारण 2 से 4 जनवरी के बीच तीन दिन बारिश की संभावना है।


पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना में रविवार से कुहासा बढ़ेगा। पटना में भी सुबह शाम इसका असर दिखेगा. 27 दिसंबर से ही आकाश में बादल छाए रहेंगे। 28 और 29 दिसंबर को पटना, नालंदा, गया, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बक्सर, भोजपुर, रोहतास भभुआ औरंगाबाद, अरवल में हल्की या मध्यम बारिश होगी।


29 दिसंबर को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, वैशाली जिले में हल्की बारिश हो सकती है।