Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
05-Mar-2022 10:04 PM
GAYA: बार-बालाओं के साथ मंदिर के सचिव ने अश्लील डांस किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ लिया। इलाके की महिलाओं ने इसकी शिकायत गया एसएसपी से की। जिसके बाद मंदिर के सचिव के पद से अंकित कुमार को हटा दिया गया है। अब मंदिर के सचिव रहे अंकित कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
मंदिर में पूजा करने के लिए आने वाली महिलाओं का आरोप है कि अंकित की वजह से घर की बेटी-बहूओं को मंदिर में जाना मुश्किल हो गया है। वायरल वीडियो में मंदिर के सचिव की हरकतों को देखकर महिलाओं ने इसकी शिकायत एसएसपी से की थी। मामला गया के डेल्हा थाना क्षेत्र स्थित छोटकी डेल्हा की है। जहां मंदिर के सचिव अंकित कुमार का बार-बालाओं के साथ अश्लील डांस का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जिसमें मंदिर के सचिव फूहड़ता की सारी सीमाएं लांघते दिखे। बार डांसरों को शिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिर परिसर में बुलाया गया था। इस मंदिर के अध्यक्ष शंकर यादव और सचिव अंकित कुमार हैं। शिवरात्रि के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मंदिर के सचिव अंकित कुमार बार-बालाओं के साथ अश्लील हरकत करते नजर आए थे। वायरल वीडियो में अंकित कुमार महिला डांसरों के साथ फूहड़ता से पेश आए लेकिन कार्यक्रम में शामिल किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया।
जब यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया तब इलाके की महिलाएं आक्रोशित हो उठीं। शनिवार को सभी महिलाएं एकत्रित हुई और गया के SSP आवास पर पहुंच गयी। जिसके बाद एसएसपी आवास पर रामुपर थाने की पुलिस पहुंच गयी। जिसके बाद महिलाओं को डीएसपी पीके साहू के पास भेजा गया। महिलाओं की शिकायत सुनते ही डीएसपी ने एसडीएम इंद्रवीर को घटना की जानकारी दी। इस पर एसडीएम ने निबंधन से मंदिर के सचिव अंकित कुमार का नाम हटा दिया।
डीएसपी ने कहा कि आरोपी अंकित कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। संबंधित थाने को इस बात की सूचना दी गयी है। वही मंदिर के अध्यक्ष शंकर यादव का कहना था कि सचिव अंकित कुमार की हरकतों से मंदिर में अचानक महिलाओं का आना ही कम हो गया है। महिलाएं अंकित की हरकतों को लेकर आक्रोशित हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रही हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।