गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
15-Jun-2022 11:10 AM
ARWAL: बिहार की शादियों में हर्ष फायरिंग और हथियार लहराना एक ट्रेंड बनता जा रहा है। हालांकि ये एक बहुत बड़ा क्राइम है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कानून की धज्जियां अब खुद पुलिस वाले उड़ाने लगे हैं।
मामला अरवल जिले के सदर थाना क्षेत्र के अरवल सिपाह का है, जहां तिलक समारोह में बार बालाओं के साथ कमर में पिस्टल डालकर डांस करते पुलिसकर्मी का वीडियो सामने आय़ा है। जब पुलिसकर्मी डांस का मज़ा ले रहा था, तभी किसी ने इसकी वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि अरवल में एक तिलक समारोह के दौरान स्टेज पर भोजपुरी गानों पर बार बालाओं का डांस चल रहा था। इसी दौरान एक सिपाही बेकाबू हो गए और स्टेज पर चढ़कर बार बालाओं के साथ डांस करने लगे।
वीडियो में देखा जा सकता है कि मशगूल पुलिसकर्मी सादे लिबास में सरकारी पिस्टल को बेल्ट के अंदर रखकर डांस कर रहा था। इसी दौरान उसके साथी पुलिसकर्मी ने उसके कमर से पिस्टल निकाली और उसे छिपा लिया। बताया जाता है कि पुलिसकर्मी अरवल व्यवहार न्यायालय में किसी न्यायधीश का अंगरक्षक के रूप में कार्यरत है। उसके साथ ही पुलिसकर्मी जिसने उसकी कमर से पिस्टल निकाली, वह पैंथर मोबाइल में तैनात है। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष शंभु पासवान ने बताया कि फोटो और वायरल वीडियो की जांच करायी जाएगी। आरोपी पर कार्रवाई अवश्य होगी।