ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / news / बाप ने बेटे को 70 हजार रुपये में बेचा, मां ने थाने में...

बाप ने बेटे को 70 हजार रुपये में बेचा, मां ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

03-Jan-2021 05:11 PM

DESK : आपने संतान और पिता के प्यार के बारे में तो बहुत सुना होगा पर हैदराबाद में एक शख्स ने बच्चे और पिता के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. दरअसल, ये पूरा मामला हैदराबाद के एक इलाके का है जहां आरोपी व्यक्ति ने अपने एक महीने के बच्चे को महज 70 हजार रुपये में बेच दिया. जिसके बाद उस बच्चे को फुटफाथ पर रहने वाले एक आदमी ने बचाया और बाल कल्याण विभाग को सौंप दिया.


आपको बता दें कि बच्चे को बेचे जाने की खबर से उसकी मां अनजान थी और करीब एक हफ्ते बाद जब बच्चे की मां को इस बात की खबर हुई तो उसने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई. इसके बाद से ही पुलिस उस दंपति पर नजर रख रही थी जिसने आरोपी से बच्चे को पैसे लेकर बेचने का प्रस्ताव दिया था. 


इसके अलावा आपको बता दें कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच के बाद बच्ची को बरामद किया और बताया कि बच्चे के माता-पिता फुटपाथ पर रहते हैं और अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं. पुलिस ने ये भी खुलासा किया कि दंपति ने बच्चे के लिए 70,000 रुपये की पेशकश की थी और अब इस मामले को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया है और बच्चे को सरकार के बाल-कल्याण विभाग को सौंप दिया गया है. इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है कि आखिरकार किन परिस्थितियों में उस शख्स ने अपने ही बच्चे को 70 हजार रुपये में बेच दिया था.