Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
13-Jan-2024 10:10 AM
By First Bihar
LAKHISARAI : बिहार में बालू माफिया का गुंडाराज देखने को मिल रहा है। ऐसे में राज्य के अंदर अवैध बालू खनन और ओवरलोडिंग रोकना एक बड़ी चुनौती बन गई है। ऐसे में अब लखीसराय जिले में बालू ओवरलोड ट्रक ने डीएम के वाहन टक्कर मार दी। इस घटना में डीएम बाल बाल बचे हैं। डीएम की गाड़ी में जिस वाहन से ठोकर मारी है उसके नंबर प्लेट गायब थे।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह शहर के बाइपास में एक तेज रफ्तार बिना नंबर के ट्रक ने डीएम अमरेंद्र कुमार की गाड़ी में टक्कर मार दी. हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। डीएम के वाहन में हल्की खरोंच आ गयी। यह घटना उस वक्त हुई जब जिलाधिकारी पटना से लखीसराय जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि, शहर के बाइपास में स्थित यातायात थाना के पास बालू लदा एक ट्रक आते देख डीएम ने अपनी वाहन खड़ी कर अपने बॉडी गार्ड से ट्रक रुकवाने को कहा। बॉडीगॉर्ड ने डीएम के आदेश पर जैसे ही ट्रक को रुकने का इशारा किया, ट्रक चालक वाहन की गति और तेज कर दी। जिससे डीएम ने आक्रोशित होकर बालू लदे ट्रक को पचना रोड बाइपास मोड़ के पास ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की, लेकिन ट्रक चालक ने वाहन को ओवरब्रिज की ओर न ले जाकर डीएम के वाहन को ठोकर मारते हुए पतनेर मार्ग की ओर मोड़ दिया। जिससे डीएम के वाहन में खरोंच आ गयी। इस घटना के वक्त डीएम के साथ उनकी एस्कॉर्ट टीम नहीं थी।
उसी दौरान डीएम द्वारा एसपी पंकज कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को फोन कर इसकी सूचना दी गयी। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और फिर कवैया थाना पुलिस व परिवहन विभाग की टीम अपनी जिप्सी लेकर पतनेर की ओर गये, जहां ट्रक चालक वाहन को खड़ा कर फरार हो गया था।इसके बाद कवैया थाना पुलिस व खनन विभाग के द्वारा पतनेर गांव के पास ट्रक को जब्त किया गया। इस संबंध में खनन पदाधिकारी रणधीर कुमार ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है. मामले में कार्रवाई की जा रही है।
आपको बतात्ते चलें कि, जिले में बालू माफिया का मनोबल बढ़ा हुआ है माफियाओं द्वारा किऊल नदी से ट्रैक्टर से बालू चोरी कर बालू का स्टॉक कर लिया जाता है। इसके बाद ट्रक पर लोड कर बालू को बेचा जा रहा है. जिस पर जिला पुलिस प्रशासन रोक लगाने में अक्षम साबित हो रहा है, जबकि किऊल नदी से आने वाले राजस्व को भारी घाटा हो रहा है।