ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बाल विकास परियोजना में हो रही गड़बड़ी, परिजनों के सवाल पर भड़की सेविका

बाल विकास परियोजना में हो रही गड़बड़ी, परिजनों के सवाल पर भड़की सेविका

01-Jun-2022 01:23 PM

KATIHAR: खबर कटिहार की है, जहां बाल विकास परियोजना में हो रहे बंदरबांट का वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। बच्चो को मिलने वाले कपड़े  राशि और टीएचआर के पैसे का सेविका और वार्ड मेम्बर का वीडियो सामने आया है। यह मामला कटिहार के फलका प्रखंड के सोहथा दक्षिणी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 6 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 72 की है। 


इस वायरल वीडियो में सेविका यह कहते हुए दिखाई दे रही हैं कि वो कच्ची खिलाड़ी नहीं है। 25 साल का एक्सपीरियंस है। कितना मुखिया वार्ड मेम्बर आया कितना गया। वो पक्के खिलाड़ी की तरह काम करती है। सेविका ने कहा कि फोटो खींचने से मेरा ठेंगा नहीं होगा। मिल बांट के रहिए हम भी खुश आप भी खुश। 


सेविका ने कहा कि अभी 40 बच्चों को राशि देना है। जब राशि दे दिया जाएगा तो ऑफिस में कागज फॉर्मेट जमा किया जाएगा। उसने बताया की आंगनवाड़ी में जो बच्चे पढ़ाई कर रहे है उनका नाम फाइल में में दर्ज ही नहीं है। आगे यह भी कहा कि जो स्कूल में पढ़ने आएगा उसी को बाल विकास परियोजना का लाभ दिया जाएगा। स्कूल में कई बच्चे ऐसे भी है जो पढाई करने के समय गायब रहते है और पैसा लेने के वक़्त पहुंच जाते है। उसे सिर्फ राशि से ही मतलब है। 


परिजनों का आरोप है की स्कूल से बच्चों को न ही कपड़ा मिला है और न ही राशि दी गई है। परिजनों के आरोप पर सेविका गिस्सा गई। जिसके बाद सेविका और परिजनों के बीच विवाद शुरू हो गया। सेविका ने बच्चों के परिजनों को कहा की वो सीडीपीओ और मुखिया के पास जा कर शिकायत करे। फिलहाल, इस वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।