गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
07-Nov-2023 02:13 PM
By mritunjay
ARWAL: खबर अरवल से आ रही है, जहां आज कई लोगों की जान जाते-जाते बच गई। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे मिठाई की दुकान में जा घुसा। इस घटना के वक्त होटल में दर्जनों लोग मौजूद थे। गनीमत की बात रही कि अनियंत्रित ट्रक को होटल की तरफ आता देख लोग पहले ही सचेत हो गए और जान बचाकर वहां से भागे। घटना मेहंदिया थाना क्षेत्र के NH 139 मधुश्रवां मोड़ के पास की है।
जानकारी के अनुसार, यूपी नंबर की लोडेड ट्रक औरंगाबाद से पटना की ओर जा रही थी, तभी एनएच 139 मोड के पास चालक ने ट्रक पर से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रक अनियंत्रित होकर होटल मेंजा घुसा। होटल में दर्जनों लोग कुर्सी लगाकर बैठे हुए थे लेकिन जैसे ही ट्रक होटल में घुसा सभी जान बचाकर भागे। होटल के पास खडी़ एक नई बाइक के ऊपर चढ़ते हुए ट्रक ने चापाकल को तोड़ दिया और बिजली खंभा भी उसकी चपेट में आ गया।
हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर और खलासी गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान मौके पर अफरा तफरी मची रही। आशंका जताई जा रही है कि ट्रक का स्टेरिंग फेल होने या ब्रेक फेल होने के कारण हादसा हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही मेहंदिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस फरार ट्रक ड्राइवर और खलासी को तलाश कर रही है।