ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / बाल-बाल बचे पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान, फर्स्ट फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर गिरा...

बाल-बाल बचे पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान, फर्स्ट फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर गिरा लिफ्ट

14-Oct-2022 08:09 PM

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान आज बाल-बाल बच गए। दरअसल, पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान आज किसी काम से सचिवालय पहुंचे थे। इसी दौरान करीब आधे घंटे तक वे लिफ्ट में फंसे रहे। इसी बीच लिफ्ट अचानक फर्स्ट फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर जा गिरा। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बाद में किसी तरह से पूर्व मंत्री और उनके सहयोगियों को लिफ्ट से बाहर निकाला गया।


पूर्व मंत्री रामप्रीत पासवान सचिवालय स्थिति शिक्षा विभाग के कार्यालय काम खत्म करने के बाद वे वापस लौट रहे थे, इसी दौरान लिफ्ट में अचानक गड़बड़ी आ गई और करीबी आधे घंटे तक पूर्व मंत्री अपने सहयोगियों के साथ लिफ्ट में फंसे रहे। बाद में जब गड़बड़ी को ठीक करने की कोशिश की जा रही थी, तो लिफ्ट अचानक पहली मंजिल से सीधे ग्राउंड फ्लोर पर जा गिरा हालांकि इस घटना में पूर्व मंत्री समेत लिफ्ट पर सवार सभी लोग बाल बाल बच गए।