ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई

Home / news / बाल-बाल बचे लोग: तेज रफ्तार ट्रक पुलिया से नहर में गिरा, मौके पर...

बाल-बाल बचे लोग: तेज रफ्तार ट्रक पुलिया से नहर में गिरा, मौके पर मची अफरा-तफरी

23-Sep-2023 01:39 PM

By First Bihar

MUNGER: खबर मुंगेर से आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज गति से आ रहा ट्रक अनियंत्रित को पुलिया से नीचे लटक गया। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। इस हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर और खलासी फरार हो गए। घटना हवेली खड़गपुर मुख्य मार्ग के तारापुर मोड़ स्थित सोहन लाल चौक के पास की है।


जानकारी के अनुसार, खड़गपुर के तरफ से एक 10 चक्का वाला ट्रक जमुई के तरफ जा रहा था, तभी हवेली खड़गपुर-जमुई मुख्य मार्ग NH333 पर तारापुर मोड़ सोहन लाल चौक पास ट्रक अनियंत्रित हो कर पुलिया के साइड वॉल को तोड़कर नहर में जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे में ड्राइवर और खलासी को कुछ नहीं हुआ। जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पुल से लटके ट्रक को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है और फरार हुए ट्रक के ड्राइवर और खलासी को तलाश कर रही है।