होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म
09-May-2024 05:46 PM
By First Bihar
DESK : इस वक्त की बड़ी खबर उजियारपुर से आ रही है। जहां लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान हेलिकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बच गये। उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र के मोहद्दीनगर में उनका हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा। हेलिकॉप्टर का चक्का हैलीपैड से उतर कर गीली मिट्टी में धंस गया।
दरअसल, चिराग पासवान उजियारपुर से एनडीए प्रत्याशी नित्यानंद राय के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने मोहद्दीनगर पहुंचे थे। हैलीपैड में उतरते हुए हेलिकॉप्टर का चक्का बलुआही मिट्टी में जा धंसा। जिसके कारण हेलिकॉप्टर अनियंत्रित हो गया। लेकिन पायलट ने इस दौरान सूझबूझ से काम लिया। जिसके बाद हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद पहिये को देखकर चिराग पासवान भी दंग रह गये। जिसके बाद हेलिकॉप्टर के पहिये को मिट्टी से निकाला गया।


