ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बागेश्वर बाबा के बाद जया किशोरी का बिहार आगमन, VVIP और VIP गेस्ट...

बागेश्वर बाबा के बाद जया किशोरी का बिहार आगमन, VVIP और VIP गेस्ट के लिए अलग व्यवस्था

09-Jul-2023 07:39 AM

By First Bihar

PATNA : बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन से बाद से ही इस बात की चर्चा तेज हो गई थी इनके बाद बिहार में किसका कार्यक्रम तय हुआ है। जिसके बाद जो जानकारी सामने आई उसके मुताबिक जया किशोरी का कार्यक्रम तय हुआ था। लेकिन, इनके कार्यक्रम को शेड्यूल तैयार नहीं किया गया था। जिसके बाद इसपर संशय के बादल मंडरा रहे थे। लेकिन, अब सबकुछ साफ़ कर दिया गया है। जया किशोरी एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पटना आ रही है।वह 16 जुलाई को पटना आएगी। इस दौरान बापू सभागार में दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक वूमेन एंपावरमेंट पर संवाद करेंगी। 


दरअसल, जया किशोरी  निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पटना आ रही है। वह स्टार्टअप कांक्लेव है। इसके जरिए बिहार में युवाओं और महिलाओं को स्टार्टअप के जरिए आगे बढ़ने और कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रेरित किया जाता है।इसी कार्यक्रम में शामिल होने वो पटना आएगी। जया का कोई भक्तिमय कार्यक्रम फिलहाल तय नहीं किया गया है। 


जया किशोरी महज एक दिन के लिए पटना आ रही हैं। इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री की तरह ही जया किशोरी से मिलने के लिए वीवीआइपी और वीआईपी गेस्ट के लिए अलग व्यवस्था की गई है। जिस किसी को भी जया किशोरी से मिलना है वह इस कॉन्क्लेव का मेंबरशिप लेकर उनसे मिल सकते हैं। चूंकि जया किशोरी एक मोटिवेशनल स्पीकर हैं और बिहार सहित देश भर के युवा उन्हें फॉलो करते हैं। इसीलिए इस कॉन्क्लेव में उन्हें संवाद के लिए बुलाया जा रहा है। जिससे युवा और महिलाएं प्रेरित होकर स्टार्टअप की ओर बढ़ें।


आपको बताते चलें कि, स्टार्टअप कॉन्क्लेव के द्वारा बताई गई जानकारी के मुताबिक जो कोई इस कॉन्क्लेव का पहले से मेंबर है, उसे इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी। वही जिसे जया किशोरी के इस कार्यक्रम में भाग लेना है, वह इस कांक्लेव का मेंबरशिप लेकर कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।