LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर
19-Feb-2021 11:12 AM
PATNA : बजट सत्र के पहले दिन AIMIM यानी ओवैसी की पार्टी के विधायकों ने आज सीमांचल के सवालों के साथ प्रदर्शन किया. सीमांचल के बाढ़ प्रभावित लोगों को मुआवजा देने विस्थापितों को आवास देने और आपदा पीड़ितों को राहत की मांग के साथ ओवैसी के विधायकों ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया. हाथों में सीमांचल से जुड़ी मांगों वाला प्ले कार्ड लेकर अख्तरुल इमान के नेतृत्व में ओवैसी के विधायकों ने नारेबाजी की.
इस दौरान फर्स्ट बिहार से बातचीत में अख्तरुल इमान ने कहा कि बिहार सरकार हमेशा से सीमांचल के साथ भेदभाव करती रही है. सीमांचल में पिछड़ेपन और गरीबी के उन्मूलन को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया गया. हर साल सीमांचल के लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित होते हैं लेकिन आपदा पीड़ितों को ना तो वक्त पर मुआवजा मिल पाता है और ना ही अन्य कोई सुविधा.
इन तमाम सवालों को इस बार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान ओवैसी के विधायक उठाएंगे. सीमांचल के इलाके से जीत कर आने वाले इन विधायकों का पूरा फोकस अपने क्षेत्र की आबादी की आवाज को सदन में बुलंद करना है. फर्स्ट बिहार से बातचीत में उन्होंने कहा कि सरकार विस्थापितों को पक्के घर मुहैया कराए या उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर होगा. हर साल आने वाली बाढ़ की विभीषिका से लोगों को अस्थाई तौर पर कैसे निजात दिलाई जाए यह सरकार को तय करना होगा सदन में इन तमाम मुद्दों को वह उठाएंगे.