ब्रेकिंग न्यूज़

खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....

Home / news / 23 मार्च से मिलेगा B.Ed. का एडमिट कार्ड, यहां देखें एग्जाम की पूरी...

23 मार्च से मिलेगा B.Ed. का एडमिट कार्ड, यहां देखें एग्जाम की पूरी रुटीन

12-Mar-2020 02:09 PM

PATNA : बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए 23 मार्च से अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड उपलब्ध कराये जायेंगे. इसे मिथिला विवि के वेबसाइट पर ही जारी किया जायेगा. इस परीक्षा में लगभग 14855 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है. B.Ed. में नामांकन के लिए 29 मार्च को परीक्षा ली जाएगी. प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 15 से अधिक केंद्र बनाए जायेंगे.


बीएड में नामांकन के लिए एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट 15 अप्रैल को जारी किया जायेगा. 20 से 22 अप्रैल तक फस्र्ट राउंड की काउंसिलिंग शुरू की जाएगी. 25 अप्रैल को अभ्यर्थियों की पहली सूची जारी की जाएगी. 26 से 28 अप्रैल तक नामांकन के लिए फी जमा कर सकेंगे. 12 से 14 मई तक सेकेंड राउंड की काउंसिलिंग की जाएगी. बीआरए बिहार विश्वविद्यालय से संबद्ध 58 कॉलेजों में लगभग 6000 स्टूडेंट्स के लिए सीट है. बता दें कि इसबार बीएड की प्रवेश परीक्षा को लेकर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को नोडल सेंटर बनाया गया है.


27 मई को अभ्यर्थियों को अलॉटेड कॉलेजों की सूची निकाली जाएगी. इसके साथ ही एक से तीन जून तक थर्ड राउंड के नामांकन लिए काउंसिलिंग होगी. साथ ही पांच जून को इन अभ्यर्थियों के लिए सूची जारी की जाएगी. अभ्यर्थी इन तीन राउंड की काउंसिलिंग के दौरान नामांकन नहीं ले सके तो उनके लिए स्पॉट काउंसिलिंग की भी व्यवस्था 15 जून को की गई है. बीएड के लिए कक्षाओं का संचालन एक जुलाई से शुरू होगा.