बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
08-Feb-2020 07:47 PM
By SONU SHARMA
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर पुलिस ने पटना एसटीएफ के साथ मिलकर छह अपराधियों को भारी मात्रा में हथियार के साथ धऱ दबोचा है। ये अपराधी 'आजाद हिंद फौज' नामक संगठन बनाकर सरकारी और निजी संस्थानों से लेवी वसूलते थे साथ ही लूट-पाट और हत्या की वारदात को अंजाम देते थे।
मुजफ्फरपुर एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि पकड़े गए सभी अपराधी आज़ाद हिंद फौज संगठन बनाकर इलाके के ठेकेदारों की हत्या के साथ लूट और लेवी को वसूलने का काम कर रहे थे। इस गिरोह के छह सदस्यों को मुजफ्फरपुर पुलिस ने पटना एसटीएफ के सात ज्वाइंट ऑपरेशन चला कर धऱ दबोचा है। उन्होनें बताया कि यह कार्रवाई सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के हरशेर गांव के पास की गई है, जहां ये सभी अपराध की योजना बनाने में जुटे हुए थे।
जयंतकात ने बताया कि गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों के पास से सात अदद हथियार बरामद किया गया है। बरामद हथियारों मे पांच देशी पिस्टल और दो बंदूक मिले हैं। साथ ही भारी मात्रा में कारतूस के साथ लूटी गयी तीन बाइक भी बरामद की गयी है।