ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / अजब प्रेम की गजब कहानी: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा...

अजब प्रेम की गजब कहानी: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा था युवक, लड़की के घरवालों ने मंदिर में करा दी शादी

09-Jul-2024 10:56 AM

By First Bihar

MUNGER: रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलना एक युवक को काफी भारी पड़ गया। लड़की के परिजनों ने प्रेमी युगल को रंगेहाथ पकड़ लिया और दोनों को कमरे में बंद कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को शादी के लिए राजी किया और गांव के मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।


दरअसल, खड़गपुर प्रखंड के रतैठा गांव निवासी सत्यम कुमार सिंह के के 26 वर्षीय बेटे सुमित कुमार का गांव के ही विपिन सिंह की 23 वर्षीय बेटी मनीषा कुमारी उर्फ प्रियम के साथ पिछले पांच साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों का प्रेम परवान पर चढ़ने लगा। इस दौरान दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें भी खा ली लेकिन कहा जाता है न कि इश्क छुपाए नहीं छुपता। रविवार की रात प्रेमिका मनीषा कुमारी ने अपने प्रेमी सुमित कुमार को मिलने के लिए बुलाया था।


जब प्रेमी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर आया तो इस बात की भनक गांव के कुछ लोगों को लग गई। गांव वालों ने इस बात की जानकारी लड़की के परिजनों को दी और दोनों को कमरे में बंद कर दिया। इसको लेकर गांव में काफी हो हंगामा भी हुआ। इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस दोनों प्रेमी प्रेमिका  को अपने साथ थाने ले आई।


उसके बाद दोनों के परिजनों को भी थाना बुलाया गया। खड़गपुर पुलिस ने दोनों पक्षों से बात कर मामले में सुलझा लिया और दोनों प्रेमी युगल का शादी शिव मंदिर में करवाई। प्रेमी-प्रेमिका और परिजनों की आपसी सहमति से दोनों की शादी शिव मंदिर में विवाह संपन्न हो गई। शादी को देखने के लिए लोगों की भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी। शादी के दौरान दोनों प्रेमी युगल काफी खुश दिखें।