आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम
19-Nov-2024 07:26 AM
By First Bihar
PATNA: अगर आपका आयुष्मान कार्ड अबतक नहीं बन सका है तो टेंशन की कोई बात नहीं है। बिहार में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए जल्द ही विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। 70 साल से अधिक उम्र के लोगों का आयुष्मान कार्ड और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का कार्ड बनाने के लिए हर जिले में शिवार लगाया जाएगा।
दरअसल, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिलों के डीएम को आदेश जारी कर सभी जिलों में शिविर लगाने को कहा है। इसके तहत 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना का कार्ड बनाने के लिए 20 नवंबर से हर जिले में शिविर लगाया जाएगा।
अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने डीएम को लिखे पत्र मे कहा है कि 29 अक्टूबर से 70 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्ग लोगों को उनकी सामाजिक आर्थिक स्थिति जैसी भी हो, का आयुष्मान योजना का लाभ देने की घोषणा सरकार ने की है। सरकार ने इसको लेकर 20 नवंबर से 12 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया है। जिलों के लिए लक्ष्य भी निर्धारित किए गए हैं।
ऐसे में आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सभी पीडीएस दुकानों पर शिविर लगाकर कार्ड बनाया जाएगा। इसके साथ ही साथ पंचायत सरकार भवन, प्रखंड कार्यालय, समाहरणालय के अलावा प्रमुख पार्कों और जहां लोग मॉर्निंग वॉक करने जाते हैं वहां विशेष कैंप लगाकर 70 साल से अधिक आयु के लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।