ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बेगूसराय पुलिस अलर्ट, निकाला गया फ्लैग मार्च

21-Jan-2024 04:45 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हैं। इसे लेकर बिहार पुलिस भी अलर्ट हो गयी है। सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी को रद्द किया गया है। इस दौरान किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो इसके लिए पुलिस ने कमर कस ली है। बेगूसराय पुलिस भी अलर्ट मोड में है। यहां होने वाली हर गतिविधियों पर पुलिस नजर रख रही है। जिला प्रशासन और सोशल मीडिया टीम भी अलर्ट है। 


इसे लेकर रविवार को बेगूसराय के सभी थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला मुख्यालय में भी सभी जगहों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। जिसे पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार ने रवाना किया। मौके पर सदर डीएसपी अमित सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा के दिन पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट किया है। इसके मद्देनजर सभी थानेदार, सभी इंस्पेक्टर एवं डीएसपी को अलर्ट पर रखा गया है। पूरे जिले में चौकसी बरती जा रही है। 


खासकर रात के समय टॉल प्लाजा से गुजरने वाली गाड़ियों की विशेष चेकिंग की जा रही है। सभी अनुमंडल को एक-एक क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) दी गई है। आज और कल पूरे जिले में फ्लैग मार्च निकालेंगे। संवेदनशील इलाकों में पुलिस एवं मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है। बेगूसराय एसपी ने लोगों से कहा कि वे सोमवार को होने वाले कार्यक्रम को खुशी के साथ मनाए। जिले में भी कई कार्यक्रम हो रहे हैं। इसके मद्देनजर विशेष तौर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। उपद्रव करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया टीम 24 घंटा एक्टिव है। बेगूसराय एसपी ने बताया कि लोगों को कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट या भ्रम फैलाने वाला पोस्ट दिखे तो तुरंत पुलिस के सोशल मीडिया टीम को दें। हम उस पर तुरंत कार्रवाई करेंगे। कई बार देखा गया है कि दूसरे राज्य और देश का पोस्ट लोग अपने तरफ से तोड़ मरोड़ कर डाल देते हैं। चौकसी 22 जनवरी के बाद भी बरती जाएगी।